नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के बोल से टेंशन में कांग्रेस, कहा- चुनाव हारने वाले लगाते ईवीएम पर आरोप
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बाद नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के बयान ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने ईवीएम मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हारने वाले लोग लगाते हैं ईवीएम पर आरोप

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष में बिखराव की स्थिति सत्ता पक्ष के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। कल एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अडानी का समर्थन करके कांग्रेस और उद्धव ठाकरे को हैरान किया। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने ईवीएम पर अपनी राय रखकर सत्ताधारी पार्टी के पाले को मजबूत कर दिया है।
कांग्रेस से लेकर तमाम विपक्षी पार्टियां चुनाव में हार के बाद अक्सर ईवीएम पर सवाल खड़े कर देती हैं। साथ ही अपनी हार की ठीकरा ईवीएम में हुई गड़बड़ी पर फोड़ देते हैं। लेकिन, अजित पवार ने ईवीएम मुद्दे पर अपनी राय रखकर विपक्ष की टेंशन बढ़ा दी हैं।
अजित पवार ने कहा कि उन्हें ईवीएम पर पूरा भरोसा है। अगर ईवीएम में गड़बड़ी होती तो छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब में विपक्षी दलों की सरकार न होती।
अगर किसी तरह ये साबित हो जाता है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई तो देश में बड़ा बवाल खड़ा हो जाएगा। मुझे नहीं लगता कोई भी ऐसा करने की हिम्मत करेगा। लेकिन जब कई बार लोग चुनाव हार जाते हैं। तो उन्हें लगता है कि वे हार नहीं सकते हैं और ईवीएम को लेकर आरोप लगाने लगते हैं। लेकिन वास्तव में ये जनता का वास्तविक जनादेश है।
आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी पीएम मोदी के नाम पर साल 2014 में सत्ता में आई और कई दूर दराज इलाकों में पहुंच गई। जीतने के बाद उनके खिलाफ विपक्ष ने खूब बयानबाजी की, लेकिन उन्हें उसमें भी लोकप्रियता मिली और साल 2019 में भी यही दोहराया। आखिर ये पीएम मोदी का जादू नहीं तो क्या है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने दिया अनाथ बच्चों को शिक्षा और नौकरी में 1 फीसदी का कोटा












Click it and Unblock the Notifications