Ladki behan Scheme: महाराष्ट्र में कब मिलेगी महिलाओं को बढ़ी हुई धनराशि? खाते में कब आएंगे 2100 रुपये
Maharashtra Ladki behan Yojna: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद देवेंद्र फडणवीस ने चुनावी वादा पूरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में पिछली महायुति सरकार में शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की धनराशि बढ़ाने का ऐलान कर दिया था।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुशखबरी सुनाते हुए कहा था कि अब इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के तहत दी जाने वाली धनराशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर दी जाएगी। इस ऐलान के बाद अब लाभार्थी महिलाएं ये जानना चाहती हैं कि आखिर लड़की बहन योजना के तहत बढ़ी हुई धनराशि उनके खाते में कब ट्रांसफर होगी। आइए जानते हैं इस बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने "मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहना योजना" को लेकर कहा महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 2100 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
कब मिलेगी बढ़ी हुई 2100 रुपये धनराशि?
देवेंद्र फडणवीस ने जोर देकर कहा कि इस तरह की वित्तीय सहायता के कार्यान्वयन के लिए बजट सत्र के दौरान सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही वित्तीय संसाधनों के उचित चैनलिंग के बाद ही आगे बढ़ेगा।
फडणवीस ने "मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहना योजना" के माध्यम से महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के अपने सभी वादों को पूरा करने के लिए सरकार की दृढ़ मंशा जताई। उन्होंने कहा हम इस योजना के तहत फंड की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि योजना का बजट और वित्तीय आवंटन पूरी तरह से योजनाबद्ध हो।
महिलाओं को कब मिलेगी लड़की बहन योजना की अगली किश्त?
बता दें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व महायुति सरकार में जुलाई माह में ये योजना शुरू की गई थी और चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने से पहले नवंबर तक शिंदे सरकार ने इस योजना के तहत पांच किश्तें पात्र लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी थी और अब दिसंबर में योजना के तहत छठीं किश्त महिलााओं के खाते में टांसफर किए जाने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications