Ladki Bahin Yojana: क्या महाराष्ट्र में लड़की बहन योजना की अपात्र महिलाओं से की जाएगी पैसे की वसूली?
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओंं की आर्थिक सहायता के लिए लाडली बहना योजना संचालित की जा रही। मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर महाराष्ट्र में ये योजना मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के नाम से लागू की गई है। महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लड़की योजना के लिए हाल ही में दावा किया कि अपात्र महिलाओं में बांटी गई धनराशि सरकार उनसे वापस वसूलेगी।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र की लाडली बहना योजना को लेकर किए जा रहे इस दावे पर बात की और स्पष्ठ रूप से कह कि लाडली बहिन योजना के तहत वितरित की गई धनराशि की कोई वसूली नहीं की जाएगी।

बता दें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का यह बयान विपक्ष के उन दावों के बीच आया है जिसमें कहा गया है कि सरकार का इरादा अयोग्य महिलाओं से धन वापस लेना और संभावित रूप से योजना को बंद करना है।
अजित पवार ने क्या कहा?
अजीत पवार ने इन दावों पर विराम लगाते हुए कहा "पिछली बार, हमारे पास संभावित लाभार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए सीमित समय था। हम हर लाभार्थी के आधार को योजना से जोड़ना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, दिए गए पैसे की कोई वसूली नहीं होगी।"
डिप्टी सीएम अजित पवार ने ये बात पुणे के वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट के वार्षिक समारोह में कही इस कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे। अजित पवार के बयान से ये साफ हो गया है कि लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को अन्य सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी के बावजूद प्राप्त वित्तीय सहायता वापस नहीं करनी पड़ेगी। इस कदम से महाराष्ट्र भर में लाखों महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
लाडली बहन योजना
गौरतलब है कि वर्ष 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की तम्कालीन महायुति सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई थी। जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। चुनाव के बाद महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में भी ये योजना जारी है दिसंबर की किश्त खातों में ट्रांसफर किए जाने बाद अब जनवरी माह के अंत में अगली किश्त लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
लाडली बहना योजना
लाडली बहना योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये का मासिक भत्ता सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। महाराष्ट्र में इस योजना से 2.43 करोड़ से ज़्यादा महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, जिससे राज्य के खजाने पर हर महीने लगभग 3,700 करोड़ रुपये का बोझ पड़ता है।
महाराष्ट्र की महिलाओं को कब मिलेगा 2100 रुपया?
बता दें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महायुति गठबंधन मासिक आवंटन को बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ वादा किया है कि महाराष्ट्र के बजट सत्र में इससे संबंधी मंजूरी मिलने के बाद लड़की बहिन योजना की धनराशि को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications