Ladki Bahin Yojana: महिलाओं के पास है आखिरी मौका, चूक गईं तो नहीं मिलेंगे 1500रु, ऐसे फटाफट E-KYC अपडेट करें
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए "लड़की बहिन योजना" संचालित कर रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने फडणवीस सरकार 1,500 रुपये दे रही है। हालांकि हर महीने मिलने वाली वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को ऑनलाइन पहचान और दस्तावेज़ सत्यापन पूरा करना अनियावार्य कर दिया है। लाभार्थियों के पास 18 नवंबर तक ई-केवाईसी पूरा करने का समय है।
इस योजना के तहत जो महिलाएं केवाईसी प्रकिया नहीं पूरा करती हैं, उनके लिए सरकार ने पहले ही स्पष्ठ कर दिया है कि उनको भविष्य में योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जानिए ई-केवाईसी अपडेट करने का पूरा तरीका

18 नवंबर है आखिरी तारीख
वर्तमान ई-केवाईसी प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 तक पूरी करना अनिवार्य है, और हर साल जून तक इसका नवीनीकरण आवश्यक है। समय पर ई-केवाईसी न करने पर लाभ की किस्तें रोक दी जाएंगी या रद्द कर दी जाएंगी। लाडकी बहिन योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय पर पूरा करें। हालांकि ऑनलाइन अपडेट करने में महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ऑनलाइन ई-केवाईसी प्रक्रिया में ओटीपी आने में समस्या हो रही है। इसके अलावा कई महिलाओं को पति या पिता के आय प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं, जबकि वे अब जीवित नहीं हैं। ऐसी स्थिति में जानिए कैसे फटाफट ये प्रक्रिया से आप जानकारी अपडेट कर सकते हैं?
ऑफनाइन कैसे फटाफट पूरी करें प्रकिया?
संबंधित लाभार्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, सेतु केंद्र या तहसील कार्यालय जा सकते हैं। आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं, ताकि प्रक्रिया तुरंत पूरी हो सके। आधार कार्ड भी अनिवार्य रूप से साथ रखें, क्योंकि ई-केवाईसी के लिए आधार नंबर और बायोमेट्रिक सत्यापन आवश्यक होता है।वहां मौजूद अधिकारी इन समस्याओं को हल करने में मदद करेंगे।
कैसे E-KYC अपडेट करें?
- मोबाइल के माध्यम से ई-केवाईसी करने के लिए, आवेदक को संबंधित सरकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in या ऐप ladaki bahin yojna पर जाना होगा।
- adakibahin.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर 'ई-केवाईसी' विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को सत्यापित करें।
- फेस ई-केवाईसी के लिए, 'मेरा ई-केवाईसी' या 'आधार फेस आरडी' ऐप डाउनलोड करें, लोकेशन ऑन करें, आधार नंबर डालें और कैमरे से लाइव फोटो कैप्चर करके प्रक्रिया पूरी करें।
- अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें। 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और 'सबमिट' करें।
- सत्यापन के बाद, बैंक जानकारी, आय प्रमाण जैसे सभी आवश्यक विवरण भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
- जानकारी की पुष्टि करें और "सबमिट" पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्राप्त संदर्भ संख्या को सुरक्षित रखें।
- Ladki Bahin Yojana: लड़की बहिन योजना से कट जाएगा लाखों महिलाओं का नाम, E-kyc को लेकर आया बड़ा अपडेट
KYC ऑनलाइन अपडेट ना कर पाएं तो क्या करें?
यदि ऑनलाइन प्रक्रिया संभव न हो, तो निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र, सेतु केंद्र या तहसील कार्यालय से सहायता ले सकते हैं। त्वरित सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेज और आधार कार्ड साथ रखें।
लड़की बहिन योजना के लिए क्या दस्तावेज हैं जरूरी?
- ई-केवाईसी और आवेदन के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।इनमें हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र (या राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/जन्म प्रमाण पत्र/स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र जो कम से कम 15 साल पुराना हो) शामिल हैं।
- महाराष्ट्र के बाहर जन्मी महिलाओं के लिए पति का निवास प्रमाण या राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र (यदि पीला/नारंगी राशन कार्ड नहीं है), विवाह प्रमाण पत्र (यदि राशन कार्ड में नाम नहीं है), आधार लिंक्ड बैंक पासबुक की प्रति और स्व-घोषणा पत्र आवश्यक हैं
लड़की बहिन योजना की शर्ते
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए, जिनकी उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच हो। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आधार से जुड़ा बैंक खाता अनिवार्य है।
- केवल अविवाहित महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं, हालांकि विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित या असहाय महिलाएं भी इसके लिए पात्र हैं।
- चार पहिया वाहन या बड़ी संपत्ति वाले परिवार इस योजना से वंचित रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications