Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ladki Bahin Yojana: खुशखबरी, लड़की बहिन योजना की 17वीं किस्‍त की आई तारीख, लेकिन जल्‍द पूरा कर लें ये काम

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण' योजना जो 'लड़की बहिन योजना' के नाम से मशहूर है। इस योजना की नवंबर महीने की किस्‍त को लेकर बड़ी खबर सामने आई ।17वीं किस्त पात्र लाभार्थी महिलाओं के खातों में जल्‍द जमा होने वाली है। जानिए क्‍या है वो तारीख जब महिलाओं के खाते में 1500 रुपये महाराष्‍ट्र सरकार ट्रासफर करने वाली है।

हालांकि, इस किस्त को प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य किया गया है। जिन लाभार्थी महिलाओं ने केवाईसी अपडेट नहीं किया है उन्‍हें नवंबर महीने की किश्‍त नहीं मिलेगी।

Ladki Bahin Yojana

क्‍या है E-KYC अपडेट की आखिरी तारीख?

राज्य सरकार ने 'लाडकी बहिण योजना' का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को ई-केवाईसी करवाना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है। जिस लाभार्थी ने केवाईसी अपडेट नहीं किया है वो तुरंत इस काम को पूरा कर लें।

कब खाते में ट्रांसफर होगी नवंबर माह की किश्‍त?

सूत्रों के अनुसार लड़की बहिन योजना की 17वीं किश्‍त के 1500 रुपये महिलाओं के खाते में संभवत: 10 दिसंबर 2025 को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। लड़की बहिन योजना से संबंधित वेसाइइट पर 10 दिसंबर अपेक्षित तारीख बताई गई है। हालांकि लाडली बहना योजना की 17वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर महीने की यह किस्त 4 से 10 दिसंबर 2025 के बीच 17वीं किस्त दो चरणों में लाभार्थियों के खातों में भेजी जा सकती है। 17वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है, जिसे सीधे बैंक खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से भेजा जाएगा।

इस लिंक को क्लिक कर देखें सभी अपडेट

अक्‍टूबर माह की भेजी जा चुकी है किश्‍त

अक्‍टूबर महीने की 16वीं किस्त 4 नवंबर सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं, और करोड़ों महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी हैं। यह वित्तीय सहायता न केवल महिलाओं को आर्थिक स्थिरता प्रदान करती है, बल्कि उन्हें परिवार की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाने में भी सक्षम बनाती है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र महिला आर्थिक तंगी का सामना न करे।

कैसे चेक करें योजना की किस्‍त की स्‍टेटस?

किस्त की स्थिति जांचने के लिए लाभार्थी महिला को सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • वेबसाइट "एप्लीकेंट लॉगिन" या "अर्जदार लॉगिन" विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर "पेमेंट स्टेटस" या "इंस्टॉलमेंट स्टेटस" चुनें।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें।
  • सबमिट करते ही 17वीं किस्त की पूरी जानकारी, जैसे राशि भेजी गई है या नहीं, तारीख और बैंक विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
  • राशि जमा होने पर बैंक से एसएमएस भी प्राप्त होगा। यदि एसएमएस नहीं मिलता है, तो पासबुक अपडेट कराकर या यूपीआई ऐप्स से भी स्थिति जांची जा सकती है।
  • Mumbai local train: रेलवे ने मुंबई लोकल ट्रेन के लिए लिया बड़ा फैसला, लाखों यात्रियों को मिलेगा फायदा

लड़की बहिन योजना की पात्रता क्‍या है?

योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं।

  • आवेदन करने वाली महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • उसकी आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदिका या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन न हो।
  • महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होने के साथ-साथ उसमें डीबीटी सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।
  • केवल वे महिलाएं ही 17वीं किस्त का लाभ ले पाएंगी जिन्होंने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है और जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है।
  • महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव से पहले फडणवीस कैबिनेट ने कर दिया खेला! मानदेय समेत किए 21 जंबो फैसले
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+