Kunal Kamra News: कॉमेडियन कुणाल कामरा के सपोर्ट में आए उद्धव ठाकरे, कहा- जो गद्दार है, वो गद्दार है
Kunal Kamra News: कॉमेडियन कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी पर महाराष्ट्र की सियासत का पारा हाई हो गया है। इस मामले में उद्धव ठाकरे ने कुणाल कामरा के बयान का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि गाने में कोई कमी नहीं, जो गद्दार है, वो गद्दार है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कुणाल कामरा ने कुछ गलत कहा है. जो गद्दार है, वो गद्दार है। साथ ही, उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि किसी भी कलाकार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जा सकता है। बता दे कि कुणाल कामरा ने फिल्म दिल तो पागल है के एक गीत के परोडी वर्जन के सहारे डिप्टी सीएम पर निशाना साधा था।

मेरी नजर से तुम देखो तो गद्दार नजर..." कुणाल कामरा
उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सोचोना, इनकी यह पॉलिटिक्स है कि परिवार खत्म करना था, किसी का बाप चुरा लिया। मैं मिलूं कल तेंदुलकर के बेटे को लंच पर, आधा घंटा उसके साथ बिताऊ और तेंदुलकर की तारीफ करूं और बोलूं आज से यह मेरा बाप है। इसके बाद कुणाल गाते हैं "ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखो में चश्मा, मेरी नजर से तुम देखो तो गद्दार नजर..."
कुणाल कामरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर अन्य नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। जहां उद्धव गुट के नेता इस बयान का सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं शिंदे गुट, बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इस पर जमकर हमला बोलते नजर आ रहे हैं। इस बयान के सपोर्ट में आदित्य ठाकरे ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मिंधे के कायर गिरोह ने कॉमेडी शो का मंच तोड़ दिया, जहां कॉमेडियन @kunalkamra88 ने एकनाथ मिंधे पर एक गाना गाया जो 100% सच था। केवल एक असुरक्षित कायर ही किसी के गाने पर प्रतिक्रिया कर सकता है। वैसे राज्य में कानून और व्यवस्था कैसी है? एकनाथ मिंधे द्वारा सीएम और गृह मंत्री को कमजोर करने का एक और प्रयास। संजय राउत ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कुनाल की कमाल! जय महाराष्ट्र!
वहीं इस टिप्पणी को लेकर शिवसेना नेता संजय निरूपम और निलेश राणे ने कुणाल कामरा को धमकी दी है। संजय निरूपम ने एक्स पोस्ट कर कहा कि कुणाल कामरा की धुलाई करेंगे। वहीं शिवसेना (शिंदे) के विधायक निलेश राणे ने कहा है कि हमें तो जहां कहीं कुणाल कामरा मिलेगा...हम उसकी वहीं धुलाई करेंगे।
यह भी पढ़ें- Eknath Shinde News: शिवसेना नेता निलेश राणे ने कहा कुणाल कामरा जहां दिखेंगे वहीं चाबुक मारेंगे
हैबिटेट स्टूडियो ने इस वीडियो से आहत सभी लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि हम इस वीडियो निर्माण में किसी तरह से शामिल नहीं है। हम उनके विचारों का समर्थन नहीं करते हैं। कलाकार ''अपने विचारों और रचनात्मक चयन के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं'' और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई सामग्री में स्टूडियो की कभी कोई भूमिका नहीं रही। लेकिन हाल की घटनाओं ने हमें इस बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे हमें हर बार दोषी ठहराया जाता है और निशाना बनाया जाता है तथा ऐसा लगता है कि जैसे हम कलाकार के प्रतिनिधि हैं।












Click it and Unblock the Notifications