आर्यन खान केस में गवाह किरण गोसावी आठ दिन की पुलिस कस्टडी में, धोखाधड़ी मामले में हुई है गिरफ्तारी

पुणे, 28 अक्टूबर: अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के स्वतंत्र गवाह किरण गोसावी को पुणे सिटी पुलिस ने आज गिरफ़्तार कर लिया है। पुणे के फरास्खाना थाना की पुलिस ने उसको पकड़ा है। धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद किरण को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

2018 के मामले में गिरफ्तारी, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप

2018 के मामले में गिरफ्तारी, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप

गोसावी के वकील सचिन ने कहा इसको लेकर कहा, पुलिस का मुख्य काम था जो पैसा अकाउंट में गया है वो जब्त करना। हमारी दलील ये थी कि जिस अकाउंट में पैसे गए हैं वो अकाउंट केस के दूसरे आरोपी कुरैशी का है। पुलिस ने झूठे कागजात बनाने के लिए धारा 465 भी लगाई है। कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस कस्टडी दी है।

पुणे सिटी के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ताने बताया है कि किरण गोसावी को 2018 धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुणे में किरण गोसावी के ख़िलाफ मई, 2018 को फरास्खाना पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की ये एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस केस में 2019 में मामले में चार्जशीट दायर की गई थी। पुणे सिटी पुलिस ने किरण गोसावी के खिलाफ फरसखाना पुलिस स्टेशन में जाली दस्तावेज बनाने के मामले में आईपीसी की धारा 465 और धारा 468 भी जोड़ी है।

आर्यन के साथ सेल्फी के बाद चर्चा में आया

आर्यन के साथ सेल्फी के बाद चर्चा में आया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी टीम के गिरफ्तार किए जाने के बाद किरण गोसावी की एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वो एनसीबी दफ्तर में आर्यन के साथ सेल्फी लेते दिखा था। खुद को प्राइवेट जासूस कहने वाले किरण गोसावी इसके बाद अचानक चर्चा में आ गया था। एनसीबी ने उसको आर्यन के केस में स्वतंत्र गवाह बनाया था।

Recommended Video

    Mumbai NCB Drug Case: समीर वानखेड़े की बहन ने Nawab Malik के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत | वनइंडिया हिंदी
    पहले कही थी उत्तर प्रदेश में सरेंडर करने की बात

    पहले कही थी उत्तर प्रदेश में सरेंडर करने की बात

    आर्यन के साथ सेल्फी वायरल होने के बाद इस पूरे केस में किरण की भूमिका को लेकर सवाल उठे। जिसके बाद वो गायब हो गया फिर खबर आई कि वो उत्तर प्रदेश आकर लखनऊ में आत्मसमर्पण करेगा। इसके बाद उसने मुंबई में एनसीबी अधिकारियों के सामने पेश होने की बात मीडिया में कही। गुरुवार सुबह किरण को गिरफ्तार कर लिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+