Kashmir Terrorist Attack: पहलगाम हमले में महाराष्ट्र के कितने लोगों की हुई मौत? CM फडणवीस ने बढ़ाया मदद का हाथ

Kashmir Terrorist Attack: कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग अभी भी घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। मरने वाले में अधिकतर पर्यटक शामिल हैं। इस घटना के बाद अब सरकारों ने पीड़ित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।

Kashmir Terrorist Attack

महाराष्ट्र सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये देगी

वहीं इस हमले में महाराष्ट्र के 6 लोगों की भी मौत हुई है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'यह घटना निंदनीय है। ये एक प्रकार से भारत को विभाजित करने का प्रयास था।'

'ऐसे प्रयासों को हमें विफल करना चाहिए और ऐसे तत्वों को कुचल देना चाहिए... महाराष्ट्र के जिन 6 लोगों की (पहलगाम आतंकी हमले में)मृत्यु हुई है, प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये देंगे।'

महाराष्ट्र के मृतक पर्यटकों के नाम

  • संतोश जगदाले- पुणे
  • कौस्तुभ गंबोटे- पुणे
  • संजय लेले- ठाणे
  • अतुल मोने- ठाणे
  • हेमंत जोशी- ठाणे
  • दिलीप डिसले- मुंबई

महाराष्ट्र के घायल पर्यटक

  • बालाचंद्रू- मुंबई
  • शोभित पटेल- मुंबई

जम्मू-कश्मीर सरकार ने सहायता राशि का किया ऐलान

वहीं इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने घटना के पीड़ितों के लिए सहायता राशि देने की घोषणा की थी। जम्मू-कश्मीर सीएम कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतकों के परिवारों को ₹10 लाख की अनुग्रह राशि, गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख और मामूली रूप से घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान करने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें Pahalgam Terror Attack: 'तुम राम-राम की गूंज चाहते हो, हमें चुनौती मंजूर' आतंकी मूसा ने वायरल वीडियो में कहा

कायरतापूर्ण हमले की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं- CMO

सीएम कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा गया कि, कल पहलगाम में हुए घिनौने आतंकी हमले से गहरा सदमा और पीड़ा हुई है। निर्दोष नागरिकों के खिलाफ यह बर्बर और अमानवीय कृत्य हमारी सभ्यता में किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है। हम इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं।

पोस्ट में आगे लिखा गया था कि, 'हम उन अनमोल जिंदगियों के खोने का शोक मनाते हैं। कोई भी मुआवज़ा अपने प्रियजनों की क्षति की भरपाई नहीं कर सकता, लेकिन समर्थन और एकजुटता के प्रतीक के रूप में जम्मू-कश्मीर सरकार मृतकों के परिवारों को ₹10 लाख की अनुग्रह राशि, गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख और मामूली रूप से घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान करेगी।'

ये भी पढ़ें Pahalgam Terror Attack: कौन थे IB ऑफिसर मनीष रंजन? पत्नी-बच्चों के सामने मार दी गोली, बिहार से क्या है कनेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+