Pahalgam Terror Attack: कौन थे IB ऑफिसर मनीष रंजन? पत्नी-बच्चों के सामने मार दी गोली, बिहार से क्या है कनेक्शन
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के सेक्शन ऑफिसर मनीष रंजन की भी मौत हो गई। मूल रूप से बिहार के निवासी मनीष रंजन, हैदराबाद में तैनात थे और अपने परिवार के साथ एलटीसी (Leave Travel Concession) पर कश्मीर घूमने आए थे।
पीटीआई के अनुसार, मनीष रंजन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पहलगाम के उस जगह पर मौजूद थे जहां पर आतंकियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

जानिए कौन थे मनीष रंजन?
- मनीष रंजन केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत हैदराबाद में इंटेलिजेंस ब्यूरो में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।
- वे अपने परिवार के साथ कश्मीर घाटी और वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा पर निकले थे।
- कश्मीर की यात्रा के बाद वे वैष्णो देवी जाने वाले थे। इसी दौरान पहलगाम में ये दर्दनाक हमला हुआ।
- मनीष तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
- उनका परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। लेकिन उनके परिवार के लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में रहता था।
- उनके पिता मंगलेश मिश्रा पुरुलिया जिले के झालदा हिंदी हाई स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं रहे हैं।
ये भी पढ़ें Bhopal News Pahalgam: आतंकवाद के खिलाफ हिंदू-मुस्लिम एकजुट, पहलगाम घटना पर विधायक आरिफ मसूद की बड़ी मांग
चिराग पासवान दुख व्यक्त किया
वहीं इस घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, रोहतास, बिहार के सपूत और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी श्री मनीष रंजन की पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्मम हत्या की खबर से हृदय बेहद व्यथित है।
वे अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर थे - पर आतंक ने हमसे एक अफसर ही नहीं, एक बेटा, एक पिता और एक पति भी छीन लिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उनके परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दे। राष्ट्र उनकी सेवा और स्मृति को शत्-शत् नमन करता है, और इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
ये भी पढ़ें Pahalgam Hamla: 'कलमा पढ़ो, या जान दो...', इंदौर के टूरिस्ट ने पहलगाम हमले में गंवाई जान












Click it and Unblock the Notifications