फडणवीस को कर्नाटक सीएम ने सीमा विवाद पर दिया ये आश्वासन, पवार बोले- सारे सांसद साथ आएं और इस पर स्टैंड लें
महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर डिप्टी सीएम फडणवीस ने सीएम बसवराज बोम्मई से की बात की और उन्हें वाहनों को नुकसान नहीं होने का आश्वासन दिया। वहीं शरद पवार बोले-सारे हमारे धैर्य की परीक्षा नहीं लें

महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। महाराट्र में एकनाथ शिंदे से हाथ मिलाकर वहां सरकार बनाने वाली भाजपा महाराष्ट्र कर्नाटक के सीमा विवाद में बुरी तरह फंस गई है। कर्नाटक के बेलगामी के सीमाविवाद के कारण दो भाजपा राज्य आमने- सामने हैं। मंगलवार को जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की और बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई घटनाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वहीं सीमा विवाद मुद्दे में अब विपक्षी पार्टी एनसीपी के मुखिया शरद पवार भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं।
सभी सांसद साथ आएं और इस पर स्टैंड लें
सीमा मुद्दे पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार सीएम शिंदे को कोई भी फैसला लेने से पहले सभी पार्टियों को विश्वास में लेना चाहिए...संसद सत्र शुरू होने वाला है, मैं सभी सांसदों से अनुरोध करता हूं कि वे एक साथ आएं और इस पर स्टैंड लें। उन्होंने कहा सीएम शिंदे की कर्नाटक के सीएम से बात करने के बावजूद, उन्होंने इस मुद्दे पर कोई नरमी नहीं दिखाई है ... किसी को हमारे (महाराष्ट्र) धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए और यह गलत दिशा में नहीं जाना चाहिए।
वाहनों की सुरक्षा का सीएम बोम्मई ने दिया आश्वासन
बता दें महाराष्ट्र डिप्टी सीएम ने इस मुद्दे पर बात की और बताया कि सीएम बोम्मई ने कहा कि बेलगावी के पास हिरेबगवाड़ी में हुई दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फडणवीस को आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications