महाराष्ट्र पहुंचे जेपी नड्डा ने भाजपा नेताओं को किया सतर्क, शिवसेना-एनसीपी को लेकर बोली ये बात
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दक्षिण मुंबई स्थित सरकारी आवास पर शनिवार को गणपति उत्सव में जेपी नड्डा ने गणेश पूजा की। इसके बाद नड्डा ने फडणवीस के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस बैठक में महाराष्ट्र भाजपा की कोर कमेटी और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

जेपी नड्डा ने भाजपा नेताओं को बड़े भाई की तरह काम करने और महायुति गठबंधन में शामिल दोनों दलों की चिंताओं को संभालने का निर्देश दिया। उन्होंने चुनाव के दौरान संभावित विद्रोहों और बगावत सतर्क रहने का भी आग्रह किया। पार्टी के भीतर एकता सुनिश्चित करने के लिए ये निर्देश दिए गए।
जेपी नड्डा ने क्यों बोली ये बात?
बता दें बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में अजित पवार के साथ शिवसेना की नोक-झोंक और नाराजगी की खबर सामने आई थी। वहीं मुख्यमंत्री लड़की बहिना योजना का श्रेय लेने के लिए अजित पवार और एकनाथ शिंदे के बीच होड़ देखने को मिली थी। इस स्थिति में उनके बीच विवाद को सुलझाने के लिए भाजपा को मध्यस्थता करनी पड़ी है। इसलिए जेपी नड्डा ने भाजपा नेताओं को बड़े भाई की भूमिका निभाने और ख्याल रखने का निर्देश दिया है। भाजपा में बगावत की शंका जताते हुए चौंकन्ना रहने की सलाह दी।
महायुति में आंतरिक कलह सुलझाने में जुटी भाजपा
बता दें भाजपा चुनाव से पहले महायुति गठबंधन के भीतर आंतरिक विवादों को सुलझाने की दिशा में काम कर रही है। पार्टी का लक्ष्य किसी भी मुद्दे को तुरंत हल करके और सभी सदस्यों के बीच सहयोग सुनिश्चित करके एक मजबूत मोर्चा बनाए रखना है।
शिंदे और अजित पवार के बदले तेवर
बैठक में महायुति नेताओं से मिलकर आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने की अपील की गई। सूत्रों के अनुसार हाल ही में शिंदे और अजित पवार के तेवरों में खासा बदलाव देखने को मिला है। याद रहे पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई का दौरा किया और शिंदे, फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से चर्चा की।
कब होगा महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव?
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की उम्मीद है, इससे पहले सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में भाजपा, शिंदे गुट की शिवसेना और अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications