एकनाथ शिंदे ने CM ठाकरे को दिया जवाब, कहा-बेमेल गठबंधन से बाहर आना जरूरी है

मुंबई, 22 जून: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार शाम उद्धव ठाकरे ने अपने फेसबुक संबोधन में इमोशनल अपील कर पार्टी को एकजुट करने की कोशिश की है। उद्धव ने शिंदे समेत सभी बागी विधायकों से सामने आकर बात करने की बात कही। उद्धव ठाकरे के संबोधन के बाद एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर चार बिंदुओं में अपनी बात रखी। इसमें उन्होंने एमवीए सरकार से शिवसेना को हुए नुकसान के बारे में बताया।

Its essential to get out of unnatural alliance for survival of party: Eknath Shinde

सीएम उद्धव ठाकरे के संबोधन के बाद बागी शिवसैनिक विधायक एकनाथ शिंदे का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो-ढाई साल में महाविकास अघाड़ी सरकार के दूसरे घटक दलों (एनसीपी, कांग्रेस) को ही फायदा पहुंचा, शिवसैनिक हाशिए पर रहे। घटक दल जहां मजबूत होते गए, शिवसेना और शिवसैनिक सिस्टिमैटिक ढंग से कमजोर हुए। शिवसेना और शिव सैनिकों को बरकरार रखने के लिए बेमेल गठबंधन से बाहर आना जरूरी है। महाराष्ट्र के हित में फैसला लिया जाना जरूरी है।

Its essential to get out of unnatural alliance for survival of party: Eknath Shinde

इसी बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनाए जाने की खबरों का खंडन कर दिया है। संजय राउत ने कहा कि ,शिवसेना नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने की पेशकश को बिल्कुल गलत ठहराया। उन्होंने मीडिया से कहा कि उद्धव ठाकरे प्रदेश के सीएम हैं और आगे भी रहेंगे। मुख्यमंत्री उद्धव अब इस्तीफा नहीं देंगे। सभी नेताओं से इस बारे में चर्चा हुई है। फ्लोर पर बहुमत साबित करने का मौका मिलेगा तो करेंगे। एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की पेशकश वाली बात बिलकुल गलत है।

वहीं दूसरी ओर उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सुप्रिया सुले के बीच मुंबई में मुख्यमंत्री के आवास पर बैठक संपन्न हुई। इनके बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार शाम पांच बजे महाराष्‍ट्र की जनता को फेसबुक लाइव के जर‍िए संबोध‍ित क‍िया। उद्धव ठाकरे ने श‍िवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत पर कहा क‍ि मेरे सामने कोई व‍िधायक आकर अपनी बात कहे। मुझे मुख्यमंत्री पद का कोई मोह नहीं है। मैं अपना इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। मैं मुख्यमंत्री आवास वर्षा बंगलो भी छोड़ने के लिए तैयार हूं लेकिन यह सभी बातें मुझसे सामने आकर कहनी चाहिए दूर से बैठ कर बात करना ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+