'भारत 'मोहब्बत' का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है'? राहुल गांधी ने पूछा- इसका कारण क्या है?
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सभी पार्टियां अब जोरशोर से चुनावी मैदान में उतर गई हैं। सभी पार्टियों के नेता जनता को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रही है। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को मुंबई में कहा कि अगर भारत 'मोहब्बत' का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है?
हम कहते हैं कि बीजेपी नफरत फैलाती है, लेकिन इस नफरत का कोई आधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नफरत का कारण अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।

लोगों के साथ हो रहा अन्याय
राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा में चल रहा था तो मुझे लगा कि देश में इतनी नफरत क्यों फैलाई जा रही है। भारत मोहब्बत का देश है तो इसमें नफरत क्यों फैल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।
मुंबई में मेगा रैली का आयोजन
बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने मेगा रैली का आयोजन मुंबई के शिवाजी पार्क में किया। इस रैली में सभी बड़े विपक्षी नेताओं ने शिरकत की। जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार मौजूद रहे।
ये नेता रहे मौजूद
आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी (एसपी), आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, सीपीआई महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की अगुवाई में मुंबई में महारैली, स्टालिन-पवार समेत एक मंच पर दिखेंगे कई विपक्षी नेता












Click it and Unblock the Notifications