एक्‍टर सोनू सूद के घर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, 6 परिसरों का किया 'सर्वे'

मुंबई, सितंबर 15: बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद के मुंबई स्थित घर का आयकर विभाग की टीम ने दौरा किया है। जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने सोनू के घर का 'सर्वे' किया है। सोनू सूद के मुंबई में मौजूद छह परिसरों में आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि कि कोविड महामारी के दौरान लोगों की जमकर मदद करके सोनू सूद मीडिया और आम लोगों की जमकर प्रशंसा हासिल कर चुके हैं

Recommended Video

    Sonu Sood के 6 ठिकानों पर Income Tax की टीम का सर्वे, जानिए वजह | वनइंडिया हिंदी
    Income Tax Department ‘surveyed’ actor Sonu sood’s house in Mumbai

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईटी टीम अभी सोनू के मुंबई स्थित दफ्तर पर मौजूद है। उनकी एक प्रॉपर्टी की अकाउंट बुक में गड़बड़ी के आरोपों के बाद टीम प्रॉपर्टी का सर्वे कर रही है। सोनू के घर के अलावा आईटी की टीमों ने सोनू सूद की कंपनियों से जुड़ी 6 जगहों पर भी सर्वे किया है। बता दें कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 133ए के प्रावधानों के तहत किए जाने वाले 'सर्वे (खातों के अवलोकन के) अभियान' में आयकर अधिकारी केवल व्यावसायिक परिसरों और उससे जुड़े परिसरों में अवलोकन करते हैं। हालांकि, अधिकारी दस्तावेज जब्त कर सकते हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक सोनू सूद की ओर से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सोनू सूद कोरोना के दौर में जरूरतमंदों के मसीहा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने कई लोगों को ना सिर्फ अपने घर पहुंचाने का इंतजाम किया, बल्कि उन तक दवाइयां, ऑक्सजीन सिलेंडर जैसी चीजें भी पहुंचाई थीं। बीते दिनों ही वो दिल्ली सरकार के मेंटरशिप प्रोग्राम से जुड़े थे। जो स्कूल के बच्चों के लिए खास तौर पर चलाया जाने वाला कार्यक्रम है।

    सोनू सूद की प्रॉपर्टी पर छापेमारी नेताओं ने आलोचना की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोनू सूद के साथ वो सभी लोग खड़े हैं, जिनकी उन्होंने मदद की थी। सीएम केजरीवाल ने लिखा, सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। सोनू सूद जी के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं, जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू जी का साथ मिला था।कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने लिखा, अभिनेता सोनू सूद के यहां आयकर छापा इसलिए पड़ा कि मोदी जाप करने के बजाय गरीबों की सेवा की। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी की आलोचना की

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+