दर्शन सोलंकी आत्महत्या मामले में IIT बॉम्बे के छात्र गिरफ्तार, सांप्रदायिक टिप्पणी करने के लिए दी थी धमकी
एसआईटी ने अपनी जांच में बताया कि सांप्रदायिक टिप्पणी करने के बाद अरमान ने उसे धमकी दी थी। इसके बाद वह काफी डर गया था।

Darshan Solanki Row: मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को आईआईटी बॉम्बे के एक 19 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। साथी छात्र दर्शन सोलंकी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। एसआईटी को सोलंकी के हॉस्टल के कमरे से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला था। सुसाइड नोट में लिखा था 'अरमान तुमने मुझे मार डाला'।
वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने अरमान खत्री का बयान दर्ज किया था, लेकिन वह उस कारण के बारे में नहीं बता रहे जिसके कारण उसके बीच विवाद हुआ था। हमने उसे गिरफ्तार किया ताकि हम उससे पूछताछ कर सकें। जिससे अरमान खत्री और दर्शन सोलंकी के बीच लड़ाई के कारणों का पता लग सके।
अपनी जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि अरमान खत्री ने कथित रूप से सांप्रदायिक टिप्पणी करने के लिए दर्शन को धमकी दी थी। दर्शन हॉस्टल के उसी फ्लोर पर रहता था।
Recommended Video

एसआईटी ने अपनी जांच में बताया कि दर्शन सोलंकी ने एक सांप्रदायिक टिप्पणी की थी, जिससे अरमान खत्री नाराज हो गया था। इसके बाद उसने कटर दिखाकर धमकी दी और कहा कि वह उसे नहीं बख्शेगा। तब से सोलंकी डर गए थे और उन्होंने कई मौकों पर खत्री से माफी भी मांगी थी और दोनों गले भी मिले थे। लेकिन वह काफी डरा हुआ था और आत्महत्या करने से एक दिन पहले उसे बुखार आ गया था।
यह भी पढ़ें- एक महीने के भीतर आईआईटी मद्रास में दूसरे छात्र ने की आत्महत्या












Click it and Unblock the Notifications