एक महीने के भीतर आईआईटी मद्रास में दूसरे छात्र ने की आत्महत्या
आईआईटी मद्रास में बीटेक के छात्र ने कर ली आत्महत्या। एक महीने के भीतर लगातार दूसरा आत्महत्या का मामला सामने आया है।

आईआईटी मद्रास में एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी मद्रास में बीटेक थर्ड ईयर के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि जिस छात्र ने आत्महत्या की है वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था, उसकी उम्र 20 वर्ष थी, वह अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया है। छात्र का शव फांसी पर लटका मिला। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि छात्र को अपनी कॉलेज का काम पूरा करने और पढ़ाई में ध्यान लगाने में दिक्कत हो रही थी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भी आईआईटी मद्रास में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। पिछले महीने 14 फरवरी को छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। पिछले महीने भी छात्र हॉस्टल में मृत पाया गया था। आईआईटी मद्रास की ओर से जो बयान जारी किया गया उसमे कहा गया कि कोविड के बाद हालात काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं, शिक्षकों और कर्मचारियों की भलाई के लिए माहौल को बेहतर रखने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि 14 मार्च 2023 को इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग के थर्ड ईयर के बीटेक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इस मामले की जांच के लिए आंतरिक जांच कमेटी का गठन किया गया है। छात्र के माता-पिता को इसकी जानकारी दे दी गई है। हम इस मुश्किल समय में परिवार की गोपनीयता का सम्मान रखना चाहते हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications