IAS पूजा खेडकर ने बचाव में उठाया बड़ा कदम, पुणे के जिलाधिकारी के खिलाफ की थाने में शिकायत

IAS Pooja Khedkar: विवादों में घिरीं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने पुणे के जिला अधिकारी के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुणे के कलेक्टर ने ही उनके तबादले का आदेश जारी किया था। इससे पूर्व मंगलवार को सरकार ने आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित करके 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। महाराष्ट्र सरकार के एक अफसर ने यह जानकारी दी है।

पूजा खेडकर के घर जो पुलिस पहुंची थी, उसके संबंध में यह शिकायत करके पुणे डीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि सोमवार देर शाम पुलिस की टीम ने पूजा के वाशिम स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे पूछताछ की थी।

दरअसल पूजा खेडकर पर यूपीएससी परीक्षा में विशेष छूट पाने के लिए झूठे विकलांगता प्रमाण पत्र पेश करने का आरोप है। कथित तौर पर, उन्होंने अपर्याप्त अंकों के बाद भी आईएएस पद हासिल करने के लिए खुद को दृष्टिबाधित और मानसिक रूप से बीमार बताया था। वह यूपीएससी द्वारा एम्स में मेडिकल जांच से बचती रहीं, फिर उन्होंने कथित तौर पर एक निजी अस्पताल से एमआरआई रिपोर्ट बनाकर जमा किया था। पहले यूपीएससी ने इस जाँच रिपोर्ट को अस्वीकार कर दिया, किंतु बाद में स्वीकार कर लिया।

इसके अलावा, पूजा खेडकर कि आयु संबंधी दस्तावेजों में विसंगतियों पाई गई हैं। 2020 और 2023 में केंद्रीय अपीलीय न्यायाधिकरण (CAT) को सौंपे गए दस्तावेजों में तीन साल के अंतर के बावजूद मात्र एक साल की आयु वृद्धि दिखाई गई है। यूपीएससी ने कैट में उनके चयन को चुनौती दी, जिसने फरवरी 2023 में उनके खिलाफ निर्णय सुनाया।

यह भी पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी, Wrong Number से शुरू हुआ अफेयर, बच्चों समेत ससुराल से भागीं 2 बहनें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+