'मीडिया ट्रायल चलाकर गुनाहगार साबित करना गलत...' फर्जी सर्टिफिकेट पर ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने तोड़ी चुप्पी
ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की नियुक्ति सवालों के घेरे में है। उनके ऊपर फर्जी सर्टिफिकेट के इस्तेमाल के आरोप लग रहे हैं। इस बीच पूजा खेडकर ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर मीडिया को निशाने पर लिया। उन्होंन कहा मीडिया ट्रायल के जरिए मुझे दोषी साबित करने का प्रयास करने का प्रयास किया जा रहा है।
ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर इस वक्त सुर्खियों में हैं। सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए फर्जी दिव्यांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सर्टिफिकेट इस्तेमाल करने का इन पर आरोप है। पूजा हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने पुणे में अपनी तैनाती के दौरान कथित तौर पर अलग 'केबिन' और 'स्टाफ' की मांग की थी और उसके बाद उनका ट्रांसफर वाशिम जिले में कर दिया गया।

वहीं मामले में अब ट्रेनी आईएएस ने चुप्पी तोड़ी है। पूजा खेडकर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सोमवार को कहा, "मैं विशेषज्ञ समिति के सामने गवाही दूंगी और हम समिति के फैसले को स्वीकार करेंगे...जो भी जांच चल रही है, मुझे आपको बताने का अधिकार नहीं है। मेरे पास जो भी निवेदन है, सार्वजनिक हो जाएगा... मुझे समिति के सामने जो कुछ भी कहना होगा, मैं कहूंगी और समिति जो भी निर्णय लेगी, मैं उसे स्वीकार करूंगी।"
अब इस मामले में एक और जानकारी सामने आई है। अगस्त 2022 में, पूजा खेडकर ने पुणे से विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई किया था। लेकिन डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद सर्टिफिकेट जारी करने से इनकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications