फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस के नोटिस पर बोले देवेंद्र फडणवीस, मुझे थाने जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी
मुंबई, मार्च 12। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को एक फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस का नोटिस मिला है। नोटिस के अनुसार, मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें रविवार सुबह 11 बजे बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि ज्वाइंट सीपी क्राइम की ओर से उन्हें बताया गया है कि मुझे बीकेसी थाने जाने की जरुरत नहीं है, इसके बजाए वो मुझसे सिर्फ कुछ जानकारी चाहते हैं, जिसके लिए वो मेरे पास आ सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वो नोटिस के अनुसार थाने जाने के लिए तैयार हैं। देवेंद्र फडणवीस ने इस नोटिस के जवाब में कहा था कि वह दी गई तारीख और समय पर पुलिस के समक्ष पेश हो जाएंगे और अपना बयान दर्ज कराएंगे।
Recommended Video
देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, "मुंबई पुलिस ने मुझे सीआरपीसी की धारा 160 के तहत एक नोटिस भेजा है, जिसमें मुझे कल सुबह 11 बजे बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया है। मैं वहां जाऊंगा और अपना बयान दर्ज कराऊंगा।" अपने बयान में उन्होंने आगे कहा है कि मुंबई पुलिस को मुझसे जो भी मदद चाहिए वो मैं उन्हें दूंगा।
देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि मैं अभी विपक्षी नेता हूं और उस वक्त गृहमंत्री था। इस नाते मुझे यह अधिकार है कि मैं उन्हें यह जानकारी ना दूं, लेकिन फिर भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस केस में मुंबई पुलिस की हेल्प करूंगा, मुझे पूरा विश्वास है कि सीबीआई जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। फडणवीस ने आगे कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, लेकिन फिर अगर कोई अपराध गलत तरीके से दर्ज किया गया था और अगर शहर की पुलिस को कुछ मदद चाहिए, तो मैं जवाब दूंगा। फडणवीस ने कहा कि ऐसा इसलिए था क्योंकि राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने छह महीने तक मामले को दबाया और आरोपियों की रक्षा की, उन्हें इसका पर्दाफाश करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications