कैसे अजनबियों ने एकजुट होकर खोए हुए I PHONE को ढूंढने में मदद की, मुंबई की महिला का ट्वीट वायरल
कैसे अजनबियों ने उसके खोए हुए आईफोन को ढूंढने में मदद की,
समाज में जहां आज लोग अपने स्वार्थ में अपने अपनों को ही भुला रहे हैं वहीं आए दिन ऐसे वाकये सुनाई दे जाते हैं कि जिनके बाद तसल्ली होती है कि चलो अभी भी इंसानियत जिंदा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही पोस्ट वायरल हो रही है जो मुंबई की एक प्यारी और सच्ची कहानी बयान कर रही है।

मोबाइल ढ़ूढ़ने ऑटो स्टैंंड लौटी महिला
ट्विटर यूजर महिला ने बताया कि उसने मुंबई के वर्सोवा मेट्रो स्टेशन पर थी जब उसे एहसास हुआ कि उसका आईफोन खो गया है। थोड़ी देर में ही वो अपना मोबाइल ढूढ़ने के लिए वर्सोवा जेट्टी से ली गई शेयरिंग रिक्शा को खोजने के लिए जल्दी से रिक्शा स्टैंड पर लौट कर पहुंच गई।
आईफोन ढूढ़ने में जुट गए लोग
महिला ने बताया कि उसने तो ड्राइवर को नहीं पहचाना लेकिन ड्राइवर ने उसे पहचान लिया और पूछा क्या हुअ मैडम? हालांकि उसके ऑटो वो मोबाइल नहीं था लेकिन उस ड्राइवर के कारण खोए हुए आईफोन की तलाश शुरू हो गई। उसके फोन को ढूढ़ने में रिक्शा चालकों और स्विगी डिलीवरी ब्वॉय कैसे मदद की उसने पूरी बात शेयर की है।
आईफोन पर कॉल कोई रिसीव नहीं कर रहा था
महिला ने बाताया कि जब वो उम्मीद छोड़ चुकी थी कि उसका iPhone कहीं नहीं मिलेगा क्योंकि उसका फोन सड़क पर और मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर कहीं गिर गया था शुरू में कॉल नहीं लग रही थी कुछ कोशिशों के बाद फ़ोन की घंटी बजी, लेकिन किसी ने जवाब नहीं मिला।
महिला ने छोड़ दी सारी उम्मीद
अब तक महिला इसे वापस पाने की सारी उम्मीद खो चुकी थी और उसने घर जाकर एफआईआर दर्ज कराने के बारे में सोचा। तभी एक ड्राइवर ने उनसे अपडेट करने के लिए उसका दूसरा नंबर मांगा। चूंकि उसके पास कोई नहीं था, इसलिए उसने ड्राइवर का नंबर लिया और घर के लिए निकलने लगी।
रेनकोट पहनकर मोबाइल देने पहुंचा शख्स
कुछ ही समय बाद, एक ड्राइवर ने ध्यान आकर्षित करने के लिए 'फ़ोन फ़ोन' चिल्लाना शुरू कर दिया। पता चला कि फोन राहुल कुमार नाम के स्विगी डिलीवरी मैन को मिला था। उन्होंने आजाद नगर मेट्रो स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया। कुमार महिला का मोबाइल देने के लिए पानी में रेनकोट पहनकर साइकिल से पहुंचा और इसके बाद कुमार ने उसे फोन लौटा दिया और बताया कि यह उसे वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास मिला था।
Thread.
I lost my phone this morning.
iPhone 12 mini, which I’ve had for about 2 years.I was going up the escalator at the Versova Metro station, when I reached into my bag and had my ‘waitaminute where the fuck is my phone???!’ moment.
— Historywali (@historywali) July 2, 2023
Heart sank.












Click it and Unblock the Notifications