क्या होली के दिन मुंबई में ड्राई डे है? महाराष्ट्र में शराब की दुकानों, रेस्तरां में शराब बिकेगी या नहींं?
4 मार्च, 2026 को महाराष्ट्र समेत पूरा देश होली का त्यौहार पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी होली पर लोग जाम के साथ होली का जश्न मनाने को तैयार हैं। हालांकि मुंबई के शराब प्रेमियों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है।
मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में होली के दिन ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। यानी इस दिन मुंबई और पूरे महाराष्ट्र मराज्य में शराब की दुकानों, बार और लाइसेंसी आउटलेट्स पर पूरी तरह से बंद रहेंगी। तो अगर आप दोस्तों के साथ रंगों की बारिश का आनंद लेने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से ही सभी व्यवस्थाएं कर लें।

होली ही नहीं इन त्योहारों पर भी रहेगा ड्राई डे
होली के अलावा, मार्च 2026 में महाराष्ट्र में कई अन्य अवसरों पर भी ड्राई डे रहेंगे। इनमें 21 मार्च को ईद-उल-फितर, 23 मार्च को शहीद दिवस, 26 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती शामिल हैं।
मुंबई में होली पर ड्राईडे क्यों घोषित किया गया?
गौतरलब है कि राज्य सरकारें प्रमुख धार्मिक और राष्ट्रीय आयोजनों पर ड्राई डे लागू करती हैं, जिसमें महाराष्ट्र में होली भी शामिल है। इसका लक्ष्य उत्सवों के दौरान एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है। अधिकारी व्यवसायों और नागरिकों को इन प्रतिबंधों का पालन करने की सलाह देते हैं, ताकि किसी भी दंड से बचा जा सके।
भारत में क्यों होता है ड्राईडे?
भारत में, ड्राई डे कुछ खास दिनों पर सार्वजनिक व्यवस्था और सांस्कृतिक या राष्ट्रीय आयोजनों का सम्मान करने के लिए लागू होते हैं। इन निर्धारित दिनों में, बार, रेस्तरां और शराब की दुकानों सहित सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठानों में शराब की बिक्री अस्थायी रूप से प्रतिबंधित होती है, ताकि समारोहों में व्यवधान न हो।
अधिकारियों का मानना है कि शराब की बिक्री सीमित करने से अशांति, दुर्घटनाओं या संघर्षों की संभावना कम होती है, खासकर बड़ी भीड़ वाले आयोजनों में। चुनावों के दौरान, ड्राई डे निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान वातावरण सुनिश्चित करने हेतु लागू होते हैं, जिससे रिश्वतखोरी या अव्यवस्था को रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications