महाराष्ट्र के अहमदनगर में हिंदू युवक की हत्या, 7 गिरफ्तार

मुंबई, 13 सितंबर। महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर में एक हिंदू लड़के की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार जिस युवक की हत्या की गई उसका नाम दीपक बर्दे था, युवक ने मुस्लिम लड़की से शादी की थी, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। युवक का पहले अपहरण किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। युवक का शव को गोदावरी नदी में फेक दिया। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया, इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

maha

इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनआक्रोश मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे में भाजपा विधायक नीतीश राणे भी शामिल हुए। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई। रिपोर्ट के अनुसार दीपक पांच दिन से लापता था, जिसकी जानकारी एकलव्य आदिवासी समाज ने पुलिस को दो बार दी थी। शुरुआत में इस मामले में राज्य सभा सांसद अनिल बोंदे ने लव जिहाद का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बड़े पैमाने पर लव जिहाद चल रहा है। बोंदे ने कहा कि अमरावती में लव जिहाद के 20 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से कई लड़कियों के बारे में शादी के बारे में कुछ जानकारी नहीं है।

बोंदे ने कहा कि इस तरह कई कई मामले सामने आ चुके हैं कि शादी के बाद लड़की कहां है उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लड़कियों को बहलाया गया और उनसे शादी की गई। इन लड़कियों को वेश्यावृत्ति में ढकेल दिया गया। बोंदे ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को अपने लड़कों पर नजर रखनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+