महाराष्ट्र: स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी लता मंगेशकर की सेहत की जानकारी, कोरोना को दी मात

मुंबई, 30 जनवरी। बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर और भारत रत्न लता मंगेशकर 8 जनवरी से ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। लता मंगेशकर को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस और परिवार वाले लगातार दुआ मांग रहे हैं। हालांकि अस्पताल की तरफ से लता मंगेशकर की सेहत को लेकर लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं। ताजा हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सिंगर के स्वास्थ में सुधार हो रहा है। इस बीच राहत की खबर ये है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने कोरोना को मात दे दी है। उन्हें निमोनिया से भी राहत मिल गई है।

Recommended Video

    Lata Mangeshkar तबीयत को लेकर सामने आया ये बड़ा health update, जानें क्या ? | वनइंडिया हिंदी
    Health Minister Rajesh Tope gave information about Lata Mangeshkar health know how is her health

    इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को लता मंगेशकर की सेहत को लेकर फैंस को जानकारी दी। उनसे पता चला है कि लता मंगेशकर लगातार अपनी आँखें खोल रही हैं और अब बहुत बेहतर तरीके से रिस्पॉन्स कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने विशेष रूप से मंगेशकर के स्वास्थ्य अपडेट को साझा किया।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हुईं कोरोना वायरस संक्रमित, इंस्टाग्राम पर दी फैंस को जानकारी

    उन्होंने कहा, 'मैंने लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर से बात की। वह ठीक हो रही है। वह वेंटिलेटर पर थी लेकिन अब 15 दिन उन्हें वेंटिलेटर से शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हे सिर्फ ऑक्सीजन दी जा रही है। वह अपनी आंखें खोल रही है, डॉक्टर से बात कर रही है। लता मंगेशकर को कमजोरी है और संक्रमण भी है। लेकिन वह अब काफी बेहतर है और इलाज के लिए प्रतिक्रिया दे रही है।'

    27 जनवरी को लता मंगेशकर के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से उनके स्वास्थ्य के बारे में एक अपडेट में कहा गया था, 'लता दीदी अभी भी इलाज के तहत ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में आईसीयू में हैं। वर्तमान में वह सुधार के संकेत दे रही हैं, लेकिन डॉ. प्रतीत समदानी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रहेगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+