'वो मुझे गंदे ढंग से टच कर रहा था ', फ्लाइट में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, 3 महीने में 5वीं घटना

Indigo Woman Molest Case: एक बार फिर से विमान में महिला से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। ताजा मामले में मुंबई से गुवाहाटी के लिए रवाना इंडिगो की फ्लाइट में महिला के साथ एक पुरुष यात्री ने छेड़छाड़ की,हालांकि महिला की शिकायत पर पुरुष के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है।

 Indigo Flight

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात 9 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से इंडिगो की 6ई-5319 फ्लाइट गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी।

'कई बार गलत ढंग से टच करने की कोशिश की'

इसी प्लाइट में कार्नर पर बैठी एक महिला ने अपने बगल बैठे पैसेंजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, उसका कहना है कि 'जब फ्लाइट में लाइट कम थी तो बगल में बैठे पुरुष यात्री ने उन्हें कई बार गलत ढंग से टच करने की कोशिश की, पहले तो उसने इग्नोर करने की कोशिश की लेकिन सहयात्री की हरकतें नहीं रूकी।'

'मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और फिर मैंने उसका विरोध किया'

उसने कहा कि 'मैं आर्मरेस्ट पर सोने की कोशिश की तो उसने सोचा कि मैं नींद में हूं और फिर उसने अपना पूरा हाथ मेरी पीठ पर रख दिया, मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई और फिर मैंने उसका विरोध किया, तो वो अजीब ढंग से मुझे देखकर मुस्कुराने लग गया।'

यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तार

महिला ने कहा कि 'ये सब बहुत दर्दनाक और डराने वाला था, मैं अंदर तक हिल गई हूं।' फिलहाल महिला की शिकायत पर यात्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि बीते तीन महीनों में फ्लाइट के अंदर महिला के साथ छेड़छाड़ का ये 5वां मामला है, जिसने विमान के अंदर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

सोशल मीडिया पर भी फूटा लोगों का गुस्सा

इस घटना के सांमने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों को गु्स्सा फूटा है और लोगों ने ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़े से कड़ा एक्शन लेने की भी बात कही है, तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि 'अगर ऐसा हाल रहा तो फ्लाइट में महिला और पुरुषों को अलग-अलग बैठने की व्यवस्था करनी पड़ेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+