महाराष्ट्र चुनाव में क्या अखिलेश यादव की सपा ने MVA से कर लिया है किनारा? इन चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है, राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने और गठबंधन की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इन तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अक्षज यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है।
इतना ही नहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बात फाइनल होने से पहले महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ने अहम कदम उठाते हुए चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिससे साफ हो चुका है चुनावी लड़ाई के लिए तैयार है।

जानिए किन चार सीटों पर सपा ने उतारे उत्मीदवार
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आज़मी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। सपा ने जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है उनमें शिवाजी नगर से अबू आसिम आज़मी, भिवंडी पूर्व से रईस शेख, भिवंडी पश्चिम से रियाज़ आज़मी और मालेगांव से शाने हिंद शामिल हैं।
यह घोषणा महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच की गई है, जिसमें उन निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी की रणनीतिक स्थिति पर प्रकाश डाला गया है, जहां उसका काफी प्रभाव है।
अखिलेश यादव ने सपा उम्मीदवारों के क्षेत्रों में शुरू किया चुनाव प्रचार
समाजवादी पार्टी ने उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है जहां उसे लगता है कि उसके जीतने की प्रबल संभावना है। वहीं महाराष्ट्र में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को चुनाव अभियान शुरू कर दिया है और महाराष्ट्र में चुनावी रैली करते हुए सत्तारूढ़ महायुति सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे।
सपा अध्यक्ष ने एवीए के साथ चुनाव लड़ने पर क्या कहा?
अबू आज़मी ने कहा "सपा की एमवीए से मांग केवल उन सीटों के लिए है जहां सपा मजबूत है और जीतने की क्षमता रखती है।" उन्होंने एमवीए नेताओं के साथ चल रही चर्चाओं का भी संकेत दिया, वादा किया कि अन्य सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे। याद रहे एक दिन पहले अबू आजमी ने सीटों के बंटवारे संबंधी बैठकों में सपा को ना शामिल किए जाने पर गुस्सा जताया था।
सपा ने एमवीए से की है 12 सीटों की डिमांड
बता दें समाजवादी पार्टी जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा है उसने महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन का हिस्सा महा विकास अघाड़ी से 12 सीटों की डिमांड कर दी है। अखिलेश यादव ने शनिवार को खुद कहा कि महाराष्ट्र में पहले से ही उनके दो विधायक हैं और इस चुनाव में वो उन 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है जहां पर सपा की मजबूत पकड़ है।
ये भी पढ़ें- Maharashtra polls: महा विकास अघाड़ी की तबीयत सही है, जानिए MVA में सीट बंटवारे पर बातचीत कब हो जाएगाी पूरी?












Click it and Unblock the Notifications