महाराष्‍ट्र सरकार ने मुंबई में पेट्रोल और डीजल पर घटाया टैक्‍स, जानें कितना कम हो जाएगा दाम

महाराष्‍ट्र सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र में अंतरिम बजट 2024 पेश किया। विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्‍ट्र सरकार ने इस बजट में कई राज्‍य के लोगों के लिए कई कल्‍याणकारी और लुभावनी घोषणाएं की।

महाराष्‍ट्र सरकार ने इस बजट में मुंबई के लोगों को भी शामिल किया है। महाराष्‍ट्र सरकार के उपमुख्‍यमंत्री ने घोषणा की कि मुंबई महानगरीय क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल पर लिया जाने वैट टैक्‍स (value added Tax) कम किया जाएगा।

Petrol-Diesel Price

महाराष्‍ट्र सरकार ने ऐलान किया कि मुंबई क्षेत्र के लिए डीजल पर टैक्स 24 प्रतिशत से घटाकर 21 प्रतिशत किया जा रहा है। वैट टैक्‍स कम किए जाने से डीजल की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएंगी।

वहीं पेट्रोल की बात की जाए तो मुंबई क्षेत्र में पेट्रोल पर टैक्स 26 प्रतिशत है जिसे घटाकर 25 प्रतिश किया जा रहा है। इसके बाद पेट्रोल की कीमतों में 65 पैसे प्रति लीटर में कमी आएगी। महाराष्‍ट्र सरकार ने उम्मीद जताई है कि इस कदम से राज्य के खजाने पर 200 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा लेकिन मुंबई के लोगों को राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+