DIG पर छेड़खानी का केस दर्ज करानेवाली 17 साल की लड़की लापता, पीछे छोड़ गई सुसाइड नोट

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पिछले साल जून में जन्मदिन की पार्टी में छेड़खानी का आरोप डीआईजी पर लगाने वाली 17 साल की लड़की सोमवार को गायब हो गई। वह जाते-जाते घर में सुसाइड नोट छोड़ गई है जिसमें उसने लिखा है कि उसके ऊपर पुलिस अफसर का दबाव है जिस वजह से वह अपनी जिंदगी खत्म करने की योजना बना रही है।

माता-पिता के नाम छोड़ा सुसाइड नोट

माता-पिता के नाम छोड़ा सुसाइड नोट

लड़की ने माता-पिता और भाई के नाम छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी वजह से उनको जो अपमान सहने पड़े इसके लिए वह माफी चाहती है। उसने लिखा, 'मुझे खोजने की कोशिश मत करना। मैं जिंदगी जीना नहीं चाहती इसलिए....मेरे बिना रहने की आदत डालो, मैं माफी चाहती हूं। मैं आप सबसे प्यार करती हूं, मैं आप सबको बहुत मिस करूंगी। मेरी खुदकुशी के लिए डीआईजी जिम्मेदार है। मुझे माफ कर देना।'

मानसिक रूप से परेशान थी लड़की

मानसिक रूप से परेशान थी लड़की

भाई ने थाने में दी गई शिकायत में बताया है कि उसकी बहन घटना के बाद से मानसिक रूप से परेशान थी और सुसाइड करने के इरादे से घर से निकली लेकिन किसी अज्ञात ने उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर आईपीसी की धारा 363 के तहत केस दर्ज कर लिया है। भाई ने इस बारे में बताया है कि सोमवार की रात करीब 11 बजे उसके माता-पिता सो रहे थे और बहन पढ़ाई कर रही थी। तड़के करीब 3.30 बजे जब पिता जागे तो देखा कि बेटी घर में नहीं थी। वाचमैन ने कहा कि उसने किसी लड़की को बिल्डिंग के बाहर जाते नहीं देखा। लड़की की बहुत तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली तो हताश परिजन घर लौटे। इसके बाद उनको तीन पेज का सुसाइड नोट बेडरूम में मिला।

दिसंबर से डीआईजी भी भूमिगत

दिसंबर से डीआईजी भी भूमिगत

जिस डीआईजी निशिकांत मोरे पर लड़की ने छेड़खानी का आरोप लगाया, वह भी पॉक्सो एक्ट और आईपीसी के तहत केस दर्ज होने के बाद 26 दिसंबर से कहां गायब हुए, पुलिस को कुछ पता नहीं चल रहा। 2 जनवरी को डीआईजी की तरफ से अग्रिम जमानत की अर्जी पनवेल सेशन कोर्ट में दाखिल की गई है जिसकी सुनवाई अभी होनी है।

क्या है मामला?
पिता के मुताबिक, कुछ साल पहले डीआईजी निशिकांत मोरे से उनकी दोस्ती हुई थी। 5 जून 2019 को बेटी के 17वें जन्मदिन पर डीआईजी अपनी पत्नी के साथ खुद आए जबकि उनको इनवाइट नहीं किया गया था। पार्टी में उन्होंने शराब की मांग की। उन्होंने केक मेरी बेटी के चेहरे पर लगाया और उसके गाल व छाती को छुआ। इसके बाद बेटी परेशान और तनावग्रस्त रहने लगी। पुलिस ने इस मामले में गवाहों के बयान और जन्मदिन पार्टी के वीडियो के आधार पर डीआईजी के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+