पुणे रेलवे स्टेशन से अगवा हुई नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने आठ आरोपियों को किया अरेस्ट
पुणे, सितंबर 06। महाराष्ट्र के पुणे से एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने रेलवे के 2 कर्मचारियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है जिस लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है, उसे तीन दिन पहले पुणे के रेलवे स्टेशन से अगवा किया गया था।

लड़की का अस्पताल में चल रहा है इलाज
पुणे सिटी की पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया है कि तीन दिन पहले लड़की के लापता होने की शिकायत उन्होंने दर्ज की थी, जिसके बाद से ही लड़की की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं लड़की का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर है।
पीड़िता को पहुंचा मानसिक आघात
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। लड़की मेंटेली बहुत गहरा आगात लगा है और उसे हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि पीड़िता को पुणे रेलवे स्टेशन से अगवा किया गया था। हालांकि अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है कि वो घर से क्यों निकली थी।
धोखे से अगवा कर किया गैंगरेप
पुलिस ने बताया है कि स्टेशन पर कुछ संदिग्धों ने उसे यह कहकर धोखे में डाला कि आज रात यहां से कोई ट्रेन नहीं है। बाद में उसे कई जगहों पर ले जाया गया और अलग-अलग लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपियों के बारे में पुलिस ने बताया कि हमने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 रेलवे के 4th ग्रेड के कर्मचारी हैं और बाकी रिक्शा चालक हैं।












Click it and Unblock the Notifications