Vanraj Andekar Murder: पुणे में पूर्व NCP पार्षद वनराज की गोली मारकर हत्या, अजित पवार के थे पूर्व कार्पोटर

Vanraj Andekar Murder : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की रविवार (1 सितंबर) रात पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें पांच गोलियां लगीं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों मृत बताया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि घटना शहर के नाना पेठ इलाके में हुई। यहां पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया। फिर पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। लहूलुहान अवस्था में केईएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Vanraj Andekar Murder

आंदेकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आंदेकर को धारदार हथियार से कई चोटें आईं थीं। वनराज, पुणे नगर निगम को राज्य प्रशासक के अधीन लाने से पहले वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) से जुड़े थे।

राजनीति से जुड़ी हैं जड़ें
वनराज आंदेकर 2017 के पुणे नगर निगम चुनाव में पार्षद चुने गए थे। उनके परिवार का एक उल्लेखनीय राजनीतिक और आपराधिक इतिहास है। उनकी मां राजश्री आंदेकर और चाचा उदयकांत आंदेकर , दोनों पार्षद के रूप में सेवा कर चुके हैं। उनकी बहन, वत्सला आंदेकर पुणे की मेयर थीं। सूर्यकांत आंदेकर के नेतृत्व वाले आंदेकर गिरोह का हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों का लंबा इतिहास रहा है।

प्रभाव में कमी के बावजूद, हाल ही में गिरोह के बीच तनाव और अतुल कुदाले की हत्या के असफल प्रयास ने हिंसा को फिर से भड़का दिया है। गिरोह के घटते प्रभुत्व और आंतरिक कुंठाओं को हाल ही में हुई हिंसा में योगदान देने वाले कारकों के रूप में उद्धृत किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+