'INDIA' गठबंधन की पहले दिन की मीटिंग खत्म, सीट शेयरिंग पर हुई बात
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की आज पहले दिन की बैठक खत्म हुई। सभी विपक्षी पार्टियों ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर चर्चा की। इसके साथ ही सभी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर भी बात हुई। सीट शेयरिंग को जल्द से जल्द निपटाने पर जोर दिया गया।
राज्य के स्तर पर सीटों के बंटवारे को जल्दी फाइनल रूप दिए जाने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही इस पर चर्चा हुई कि जहां सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसेगा, वहां माइक्रो लेवल पर मैनेजमेंट की जरूरत होगी।

डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने पूरे देश को नई उम्मीद दी है। जनता इसको लेकर बहुत पॉजिटिव है कि यह गठबंधन बदलाव लेकर आएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि यह देश वैसा ही होगा, जैसा उसे होना चाहिए।
आज की भारत गठबंधन की बैठक के बाद, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने दिल्ली और पंजाब में सीट बंटवारे का मुद्दा उठाया है, तो दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीट बंटवारा तो पूरे देश में ही होगी, हर जगह होगी। हमने कहा सब जगह ऐसा काम होना चाहिए।
एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा कि मैंने सुना है कि (संयोजक को लेकर) चर्चा चल रही है। कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में शायद इसकी घोषणा की जा सकती है। लोगो भी माना जा रहा था अनावरण होगा, लेकिन उस पर भी चर्चा हो रही है। कल नाश्ते के बाद एक बार फिर बैठक है।
यह भी पढ़ें- INDIA alliance meet: विपक्षी गठबंधन INDIA में क्या शामिल होगा अकाली दल? राघव चड्ढा ने दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications