Maharashtra: ठाणे के दिवा डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
Maharashtra: ठाणे जिले के दिवा डंपिंग ग्राउंड में रविवार शाम आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। ठाणे नगर निगम ने कहा है कि आग पर काब पाने के प्रायास जारी हैं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर नियंत्रण का प्रयास तेजी से किया जा रहा है।

घटना रविवार शाम की है, जब ठाणे जिले के दिवा डंपिंग ग्राउंड में आग लगने की सूचना नगर निगम को मिली। ठाणे नगर निगम की ओर दी गई जानकारी में कहा गया कि स्थिति पर नियंत्रण के प्रयास जारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications