BookMyShow पर धोखाधड़ी का आरोप, Honey Singh के इवेंट को लेकर पुणे में FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

FIR Against BookMyShow: ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो (Bookmyshow) एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार बुक माय शो पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (YO YO Honey Singh) के एक इवेंट को लेकर चर्चाओं में है। बुक माय शो (Bookmyshow) पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दरअसल, होली के मौके पर मुंबई में आयोजित हनी सिंह के इवेंट को लेकर बुक माय शो पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। ये आरोप टिकटिंग पार्टनर पर SATMAT इवेंट नामक इवेंट ऑर्गनाइजिंग कंपनी ने लगाया है, जिसने पुणे के विमानतल (एयरपोर्ट) पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करवाई।

BookMyShow

SATMAT इवेंट ने एक दिन पहले यानी 19 अप्रैल को पुणे पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में कंपनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बुक माय शो ने उनके द्वारा बेचे गए हनी सिंह के शो के टिकटों का पैसा नहीं दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि होली के मौके पर मुंबई के ममर्दा ग्राउंड में होली इवेंट रखा गया था, जिसमें पॉपुलर रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह और डीजे Vini Vici ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में 30 हजार से ज्यादा लोग आए थे। अब इसी इवेंट के एक महीने बाद बुक माय शो पर कई बार पेमेंट देने में देरी और बहाने बनाने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

BookMyShow

एफआईआर के मुताबिक इवेंट कंपनी के बार-बार पैसे की मांग करने के बाद बुक माय शो ने भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया। SATMAT कंपनी ने दावा करते हुए कहा कि बुक माय शो के सीनियर इंडिया हेड हेमंत ने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर भुगतान नहीं किया जाएगा। हालांकि अभी इस पूरे मामले में बुक माय शो की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हनी सिंह का वीडियो हुआ था वायरल

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए हनी सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वो युवाओं से नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि यह बात हनी सिंह ने इसी इवेंट में कही थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

हनी सिंह ने यूथ को मैसेज देते हुए कहा था कि उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए। हनी सिंह ने कहा था कि मेरे 5 साल सिर्फ नशे की वजह से बर्बाद हुए हैं। इसी के साथ फैन्स से अपील करते हुए कहा कि वो नशे से हमेशा दूर रहे।नशा हमारी लाइफ को बर्बाद करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+