महाराष्ट्र के किसानों के लिए अच्छी खबर, अब मात्र 1 रुपए में ले सकते हैं फसल बीमा योजना का लाभ
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: शिंदे सरकार की तरफ से महाराष्ट्र के किसानों के लिए एक अच्छी खबर यानी गुड न्यूज़ सामने आई हैं। अब महाराष्ट्र के किसान मात्र 1 रुपए फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं। जी हां...केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरे देश में इस योजना को लागू किया है।
केंद्र सरकार द्वारा लागू हुई इस योजना में धान, ज्वार, बाजरी, रागी, मक्का अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, कपास और प्याज शामिल हैं। अधिसूचित फसलों के लिए अधिसूचित क्षेत्रों के किसान इस योजना में का लाभ उठा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, फसल ऋण उधारकर्ताओं और गैर-उधारकर्ता किसानों के लिए योजना में भागीदारी स्वैच्छिक रहेगी।

किराए पर खेती करने वाले किसानों को पंजीकृत किरायेदारी समझौते को फसल बीमा पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है। इसके लिए किसान को ई-फसल निरीक्षण में लगाई गई फसल का रिकॉर्ड रखना होगा। इस योजना में भाग लेने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2024 है। सभी फसलों के लिए जोखिम का स्तर 70 प्रतिशत है।
बता दें कि बुआई से कटाई तक की अवधि के दौरान फसल की उपज में कमी आने, अपर्याप्त बारिश, बाढ़, बारिश की कमी, सूखा आदि के कारण किसानों की अपेक्षित उपज में सीमा उपज के 50 प्रतिश्त से अधिक की कमी होने की संभावना होतो भी बीमा कवर देय होता है।
इस प्रकार करें आवेदन
फसब बीमा योजना में भाग लेने के लिए गैर ऋणी किसान को अपनी बैंक पासबुक, आधार कार्ड और फसल बुआई का स्व-घोषणा पत्र, खतौनी और मोबाइल नंबर के साथ अधिकृत बैंक में बीमा के लिए आवेदन कर सकते है। इतना ही नहीं, जनसेवा केंद्र या फिर पोर्टल pmfby.gov.in पर बीमा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications