फडणवीस की चेतावनी- बैंकों को किसानों को ऋण देने से इनकार करने वाले बैंकों के खिलाफ दर्ज होगी FIR
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैंकों को किसानों को उनके CIBIL के आधार पर ऋण देने से मना करने वाले बैंकों को कड़ी चेतावनी दी है। डिप्टी सीएम ने कहा बैंकों का रवैय्या सरकार बिलकुल बर्दास्त नहीं करेगी।
डिप्टी सीएम ने निर्देश दिया कि बैंक को खरीफ सीजन के दौरान किसानों को ऋण देने से मना नहीं करना और ऐसा करने वाले बैंकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही फडणवीस ने बैंकों को ये भी कहा है कि वे अपनी सभी ब्रांच को इस निर्देश के बारे में सूचित करें।

फडणवीस ने क्यों दी बैंकों को चुनौती?
फडणवीस किसानों को ऋण प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों को कम करने, खरीफ पूर्व बैठकों में बीज उर्वरक की उपलब्धता पर चर्चा करने और फसल बीमा प्रावधानों की समीक्षा करने के लिए काम कर रहे हैं।
रासायनिक खादों का रिसाव को लेकर चेतावनी
उन्होंने डीपीए उर्वरकों के उपयोग में कमी और नैनो उर्वरकों में वृद्धि करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि अधिकतम संख्या में किसानों को फसल बीमा मिले। इसके अलावा फडणवीस ने कहा कि रासायनिक खादों का रिसाव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कब होगी बारिश
गौरतलब है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने से कृषि कार्य में तेजी आई है और सरकार किसानों को खरीफ की बुवाई के लिए आवश्यक बीज और खाद उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अपर्याप्त बारिश वाले क्षेत्रों में किसान अभी भी बेहतर स्थिति का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 30 जून तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications