Exit Poll Maharashtra Result: कितने एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में बनवाई महा विकास अघाड़ी की सरकार?

Exit Poll Maharashtra Result 2024 News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए जितने भी एग्जिट पोल के अनुमान सामने आए हैं, उन सबमें से ज्यादातर सत्ताधारी महायुति गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया है या फिर उनकी बढ़त दिखाई है। लेकिन, कुछ ऐसे भी एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां हैं, जिनमें विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) की सरकार बनने की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए करीब दर्जन भर एजेंसियों ने एग्जिट पोल के लिए सर्वे करवाए हैं। अधिकांश सर्वे में सत्ताधारी महायुति गठबंधन की सरकार बने रहने का अनुमान जताया गया है। लेकिन, हमारे पास तीन ऐसे एग्जिट पोल के भी अनुमान हैं, जिनका कहना है कि प्रदेश में सरकार बदल सकती है।

maharashtra exit polls

महा अघाड़ी को 150 सीटें- इलेक्टोरल एज
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 145 है। इलेक्टोरल एज ने भविष्यवाणी की है कि बुधवार 20 नवंबर, 2024 को हुए चुनाव में विपक्षी एमवीए को राज्य में 150 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, सत्ताधारी महायुति सिर्फ 118 सीटों पर ही सिमट सकता है। 20 सीटें अन्य को भी मिल सकती हैं।

एमवीए को 147 से 155 सीटें- एसएएस ग्रुप
इसी तरह से एसएएस ग्रुप के एग्जिट पोल के अनुमानों में एमवीए को 147 से लेकर 155 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। जबकि, महायुति को 127 से 135 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 10 से 13 सीटें जा सकती हैं।

महा विकास अघाड़ी को 135 से 150 सीटें- भास्कर रिपोर्टर्स पोल
तीसरा एग्जिट पोल सर्वे है भास्कर रिपोर्टर्स पोल। इसमें भी महा विकास अघाड़ी को 135 से लेकर 150 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि, महायुति को 125 से लेकर 140 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इस सर्वे में अन्य के खाते में 20 से 25 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है।

महाराष्ट्र में पिछले करीब ढाई वर्षों से बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी की महायुति सरकार सत्ता में है। उससे पहले ढाई साल तक कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की सरकार थी। तब शिवसेना में टूट की वजह से एकनाथ शिंदे की अगुवाई में नई सरकार बनी। बाद में एनसीपी भी टूट गई और अजित पवार का गुट महायुति में शामिल हो गया।

बुधवार 20 नवबंर को हुए चुनाव में शाम 5 बजे तक 288 सीटों पर 58.22% वोटिंग हुई है। जबकि 2019 में ईवीएम में पड़े कुल वोट 61% से ज्यादा थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+