Maharashtra Chunav पुणे पुलिस ने कार से बरामद किए 5 करोड़ रुपये, संजय राउत का आरोप- सीएम शिंदे भेज रहे ये पैसा
Maharashtra assembly elections 2024: महाराष्ट्र चुनाव से पहले पुणे में एक कार में पांच करोड़ रुपये की नगदी बरामद हुई है। मंगलवार को ये नगदी पुणे के खेड़ शिवपुर टोल प्लाजा के पास एक कार में पुणे पुलिस ने जांच के दौरान मिली।
हालांकि पुलिए अभी जांच कर रही है कि ये गाड़ी किसकी है और ये पैसा कहां ले जाया जा रहा था। वहीं इस घटना के बाद सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल पार्टियां खासकर भाजपा विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल पार्टियों के निशाने पर आ चुकी हैं।

सीएम शिंदे भेज रहे थे ये रुपया
इस कार्रवाई के तुुरंत बाद सांसद संजय राउत ने दावा किया कि पुणे पुलिस ने एक नहीं दो कारें 15 करोड़ की नगदी के साथ पकड़ी। उन्होंने दावा किया कि एकनाथ शिंदे ने अपने लोगों को चुनाव जीतने के लिए 50-50 करोड़ देने का वादा किया है। उसी वादे के तहत पहली किस्त 15 करोड़ रुपये लोगों को भेजी जा रही थी।
डिप्टी सीएम कार्यालय से फोन आया और मामला हुआ रफा-दफा
उन्होंने कहा संगोली के जो गद्दार थे उन्हें ये पहली किश्त भेजी जा रही थी और जब कार पकड़ी गई तो उसमें दो विधायक भी थे और एक फोन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से आया और गाड़ी छोड़ दी गई। 10 करोड़ छोड़ दिए गए और 5 करोड़ जब्त करवाकर पूरा मामला रफा-दफा करवा दिया गया।
सीएम ऑफिस से ऑपरेट हो रहा सबकुछ
इसके साथ ही संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र के लगभग 150 विधायकों तक पैसा पहुंच चुका है। बाकी विधायकों को पैसा जल्द भेजा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की ओर से रुपये बांटे जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके पास सारे सबूत हैं कि ये सब कुछ सीएम ऑफिस से ऑपरेट हो रहा है।
हेलीकॉप्टर की जांच क्यों नहीं की जाती है?
वहीं एससीपी नेता जितेंद्र अवहाद ने पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा कार से 5 करोड़ रुपये नकद जब्त करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा क्या हेलीकॉप्टर की जांच की जाती है? नहीं, उनकी जांच नहीं की जाती है। कोई नहीं जानता कि हेलीकॉप्टर में कितनी नकदी जाती है। उन हेलीकॉप्टरों में बड़े-बड़े नेता ले जाते हैं बड़े-बड़े बैग, क्या उन बैगों में पैसे ले जाए जाते हैं।
आदित्य ठाकरे ने कहा - चुनाव आयोग निष्पक्ष हो तो पता चल जाएगा
वहीं शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे कहा ये साफ हो चुका है कि यह सत्तारूढ़ पार्टी का कोई व्यक्ति है, तो किसी को कभी पता नहीं चलेगा, क्योंकि हम पहले ही जान चुके हैं। उन्होंने कहा कहा कि अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष होगा तो पता चल जाएगा, अगर नहीं होगा तो सब वही कयास लगाने लगेंगे जैसा आपने लगाया.''












Click it and Unblock the Notifications