चुनाव आयोग ने NCP शरदचंद्र पवार को अलॉट किया नया सिंबल, जानें किस चिन्ह पर लड़ेगी आगामी लोकसभा चुनाव

NCP Sharadchandra Pawar Man Blowing Turha: भारतीय चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को एनसीपी नाम और 'घड़ी' चुनाव चिह्न देने के कुछ दिनों बाद पार्टी के संस्थापक शरद पवार के नेतृत्व वाले खेमे को एक नया चुनाव चिह्न आवंटित किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को 'तुरहा बजाता हुआ आदमी' चुनाव चिन्ह दिया गया है।

चुनाव आयोग ने एनसीपी शरदचंद्र पवार को नया चुनाव चिन्ह 22 फरवरी को दिया है। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में इसी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगा। शरद पवार ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। बता दें कि शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग को तीन सिंबल प्रस्तावित किए थे। जिनमें बरगद का पेड़, उगता हुआ सूरज और कप-प्लेट शामिल थे। लेकिन चुनाव आयोग ने गुरुवार को प्रस्तावित सिंबल से अलग चुनाव चिन्ह अलॉट किया।

चुनाव आयोग ने NCP शरदचंद्र पवार को अलॉट किया नया सिंबल

'न केवल सिंबल छीना, बल्कि हमारी पार्टी भी दूसरे को दे दी'

इसके साथ ही शरद पवार गुट ने पार्टी के नाम के लिए भी तीन नाम भेजे थे। एनसीपी शरदचंद्र पवार नाम फाइनल हुआ। शरद पवार ने चुनाव आयोग के फैसले पर कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जिसने पार्टी की स्थापना की, उसके हाथ से पार्टी लेकर किसी और को सौंपी हो। चुनाव आयोग ने न केवल सिंबल छीना है, बल्कि हमारी पार्टी भी दूसरे को दे दी है।

दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए तैयार हमारी तुतारी- शरद पवार

बता दें कि 'तुरहा' एक पारंपरिक तुरही है और इसे 'तुतारी' के नाम से भी जाना जाता है। "छत्रपति शिवाजी महाराज की महान वीरता के रूप में तुतारी ने एक बार दिल्ली के सम्राट को बहरा कर दिया था। शरद पवार ने कहा कि आगामी चुनावों के लिए तुतारी को हमारे चुनाव चिन्ह के रूप में प्राप्त करना हमारी पार्टी के लिए बड़े सम्मान की बात है। हमारी तुतारी अब दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- चाचा-भतीजे की 'जंग' में नए पवार की एंट्री! दिलचस्प हो चुका है बारामती लोकसभा सीट का सीन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+