Election 2024: बांद्रा वर्ली सी लिंक पर खास संदेश मतदान के लिए कर रहा मोटीवेट, देखें VIDEO
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के चार चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं। अब 20 मई को पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होने हैं। इस चरण में भाग लेने वाले राज्यों में महाराष्ट्र भी शामिल हैं।
रविवार को मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर प्रदर्शित एक संदेश ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। भारत में चल रहे लोकसभा चुनावों के एक भाग के रूप में, मुंबई में आगामी चुनावों के मद्देनजर, संदेश में मुंबईकरों को बाहर जाने और मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की गई। बॉलीवुड सितारों ने भी की मतदान की अपील...

बॉलीवुड अभिनेताओं ने आज लोगों से चल रहे लोकसभा चुनाव 2024 में वोट डालने का आग्रह किया। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार को महाराष्ट्र में होगा। बड़े और महत्वपूर्ण दिन से पहले, बॉलीवुड सितारे सलमान खान, शाहरुख खान और अन्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। आयुष्मान खुराना ने भी अपने फैंस से चुनाव में वोट करने की अपील की है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी पोस्ट में कहा कि आपका वोट आपकी आवाज है। महाराष्ट्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान आपका फर्ज है।
13 लोकसभा सीटों के लिए 264 उम्मीदवार मैदान में
आपको बतादें कि महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों के लिए 264 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुंबई की 6 लोकसभा सीट, ठाणे की 3,पालघर-1 नासिक के 2 और धुले की एक लोकसभा सीट शामिल है। 13 लोकसभा सीटों में धुले, दिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर, ठाणे, कल्याण शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications