Maharashtra Election 2024 Polling: महाराष्‍ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर जानें कितने फीसदी पड़े वोट?

Maharashtra Election 2024 Polling: महाराष्‍ट्र विधान सभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर बुधवार को सुबह से मतदान शुरू हो चुका है। इस बार के महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में सत्‍तारूढ़ महायुति का सीधा मुकाबला महाविकास अघाड़ी के साथ है। महायुति गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी शामिल है, वहीं विपक्षी महागठबंधन में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल हैं।

महाराष्‍ट्र भर के पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान भारी सुर‍क्षा व्‍यवस्‍था के बीच शुरू हुआ। वोटिेंग दौरान चप्‍पे-चप्‍पे में पुलिस और सेना के जवाब तैनात किए गए हैं। इस बार के चुनाव में कुल 7 हजार उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनकी हार-जीत का फैसला महाराष्‍ट्र के वोटर्स आज वोट डाल कर कर कर रहे हैं। आइए जानते हैं महाराष्‍ट्र में सुबह से अब तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ।

Maharashtra Election 2024 Polling

सुबह नौ बजे तक पड़े कितने प्रतिशत वोट?

सुबह नौ बजे तक महाराष्‍ट्र में 6.61 फीसदी मतदान हुआ।सुबह सात बजे से महाराष्‍ट्र के सभी मतदान केंद्रों में शुरू हुई वोटिंग में सबसे अधिक गढ़चिरौली के वोटर्स जोश में नजर आए, गढ़चिरौली में सुबह नौ बजे तक 12.33% और ओस्मानाबाद में सबसे कम 4.89 प्रतिश वोट डाले पड़े!

11 बजे तक पड़े कितने प्रतिशत वोट?

इसके दो घंटे बाद महाराष्ट्र चुनाव में सुबह 11 बजे तक 18.14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्य का सबसे प्रमुख शहर और भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में राज्‍य की औसत की तुलना में मतदान प्रतिशत में पीछे है।

मुंबई शहर जिले में सुबह 11 बजे तक 15.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया; मुंबई उपनगरीय जिले में 17.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

शहर के कोलाबा विधानसभा क्षेत्र में 13.03 प्रतिशत, माहिम में 19.66 प्रतिशत और वर्ली में 14.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

दोपहर 1 बजे तक कितने फीसदी पड़े वोट?

महाराष्‍ट्र मं दोपहर 1 बजे तक 32.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

दोहपर तीन बजे तक कितने फीसदी पड़े वोट?

महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

शाम पांच बजे तक कितने प्रतिशत मतदान हुआ?

वहीं शाम पांच बजे तक महाराष्ट्र में 58.22 फीसदी मतदान हुआ।

महाराष्‍ट्र वोटिंग अपडेट को जानने के लिए क्लिक करें ये लिंक- Maharashtra Jharkhand Chunav Voting LIVE: झारखंड में सुबह 9 बजे तक 12.71% और महाराष्ट्र में 6.61% हुआ मतदान

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा में किसकी बनेगी सरकार? वोटिंग से पहले प्री पोल सर्वे में सामने आए हैरान करने वाले नतीजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+