Maharashtra Chunav: भाजपा कब जारी करेंगी उम्मीदवारों की लिस्ट, CEC किसे देगी मौका, किसे करेगी बाहर?
Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारत का चुनाव आयोग मंगलवार 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाली है। हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कमर कस ली है।
सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। जिसमें भाजपा केि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख नेताओं और राज्य प्रभारी शामिल हुए और चुनाव रणनीति के अलावा उम्मीदवारों को लेकर अहम चर्चा हुई।

भाजपा कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?
इस बैठक में आगामी चुनावों में महाराष्ट्र की 160 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। बैठक में उम्मीदवारों की एक सूची पेश की गई जिन पर पार्टी चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। उन सीटों पर विशेष जोर दिया गया है जहां भाजपा की उपस्थिति पहले से ही मजबूत है।
भाजपा कब जारी करेगी चुनाव उम्मीदवारों की लिस्ट?
सूत्रों के अनुसार भाजपा महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट दो दिन में जारी करने वाली है।भाजपा की पहली सूची में 60 उम्मीदवारों के नाम शामिल होने की संभावना है।
CEC किसे देगी मौका, किसे करेगी बाहर?
भाजपा का उद्देश्य महाराष्ट्र में बहुमत हासिल करने की संभावनाओं को बढ़ाना है। इस सूची में भाजपा के 103 मौजूदा विधायकों में से 75 से अधिक का नाम शामिल हैं, हालांकि इनमें से कुछ को अंतिम सूची में शामिल नहीं किया जा सकता है। बाकी सीटों के लिए राज्य इकाई ने नए उम्मीदवारों का नाम सुझाया गया है। इसके साथ ही भाजपा इस बार के चुनाव में नए चेहरों को भी शामिल कर सकती है।
जिताऊ उम्मीदवारों को भाजपा देगी मौका!
बता दें दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। राज्य के प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने उन उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की पैरवी की जिनके जीतने की सबसे अधिक संभावना है। वैष्णव ने बताया वर्तमान 103 विधायकों में से लगभग 30 नामों को अभी अंतिम रूप दिया गया है, जिनके जीतने की संभावना है।
भाजपा का लक्ष्य
भाजपा की सावधानीपूर्वक योजना केवल उम्मीदवारों की लिस्ट तक ही सीमित नहीं है बल्कि पार्टी अपने मौजूदा विधायकों को नाराज ना करते हुए उनकी ताकत का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करके, एक मजबूत अभियान सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय उपायों में लगी हुई है।
हालांकि, ऐसी खबरें सामने आई हैं कि कुछ मौजूदा विधायकों को सूची से हटा दिया गया है, इस कदम ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। जिस पर पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा "उम्मीदवारों की अंतिम सूची अभी तक सीईसी द्वारा घोषित नहीं की गई है। हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महायुति की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications