Maharashtra Election: चुनाव के ऐलान पर आदित्य ठाकरे का महायुति पर हमला-अब न्‍याय महाराष्‍ट्र के मतदाता करेंगे

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य भर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विपक्षी महाअघाड़ी में शामिल पार्टियों ने महायुति सरकार हमले तेज कर दिए हैं। शिवसेना (यूटीबी) नेता आदित्य ठाकरे ने चुनावों की तारीख के ऐलान के बाद एकनाथ शिंदे सरकार पर जमकर हमला बोला है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने न्याय और शासन में बदलाव की उम्मीद जताते हुए कहा कि अब महाराष्ट्र की जनता ही अहम फैसला करेगी।

Aaditya Thackeray

आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट लिखी जिसमें उन्‍होंने 20 नवंबर को राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा "महाराष्ट्र में जिस दिन का हम सभी को इंतजार था, वह 20 नवंबर है, मतदान का दिन। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का लक्ष्य एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार को हटाना और बदलाव लाना है। इस सरकार ने पिछले दो सालों में महाराष्ट्र को लूटा है। हमने न्याय का इंतजार किया है, लेकिन अब मतदाता ही न्याय देंगे। जय महाराष्ट्र!"

याद रहेएकनाथ शिंदे की जून 2022 में जब पार्टी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों ने विद्रोह कर दिया और उद्धव ठाकरे के प्रतिनिधित्‍व वाली महाअघाड़ी सरकार गिर गई थी और जिसके बाद शिंदे ने बीजेपी के समर्थन से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभाला। वहीं जुलाई 2023 में एनसीपी के अजीत पवार ने भी पार्टी नेतृत्व के खिलाबगावत करते हुए महाराष्‍ट्र सरकार में भागीदारी की थी।

वर्तमान में, MVA में शिवसेना (UBT), कांग्रेस, और NCP (SP) शामिल हैं। इनका मुख्य उद्देश्य शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना, बीजेपी, और अजित पवार के नेतृत्व वाले NCP की महायुति सरकार को सत्ता से हटाना है। इस तरह के राजनीतिक मोर्चे राज्य की सियासत में महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+