एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने नवरात्रि में मुंबई में सड़क किनारे नॉनवेज की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की डिमांड

Maharashtra News: महाराष्‍ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासत गरमाई हुई है इस‍ी बीच रविवार 30 मार्च से शुरू हो रही नवरात्रि को लेकर एकनाथ शिंदे गुट के नेता ने ऐसी डिमांड कर दी है जिस पर बहस छिड़ गई है।

बता दें हिंदुओं का धार्मिक पर्व नवरात्रि ऐसे समय में शुरू हो रहा है जब मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्‍यौहार ईद पड़ने वाला है। रमजान और ईद के चलते बाजार में जगह-जगह पर नॉनवेज बिक रहा है। शिंदे गुट के नेता संजय निरुपन ने इस पर अपनी आपत्ति जताते हुए ऐसी दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की डिमांड की है।

mumbai NEWS

नवरात्रि के एक दिन पहले शिवसेना नेता संजय निरुपन ने शनिवार को कहा कल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। बड़ी संख्‍या में हिंदू भक्‍त व्रत रखेंगे और इस पर देवी की पूजा करेंगे। जगह-जगह देवी की स्‍थापना होगी, ऐसे में मुंबई की सड़कों पर शवरमा के स्टॉल लगे हुए हैं जिस पर नॉनवेज बेचा जा रहा है, इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।

संजय निरूपन ने आगे कहा अंधेरी ईस्ट में 250 से अधिक ऐसे शवरमा के स्टॉल हैं। आज हम इसके खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन जा रहे हैं और पुलिस से अनुरोध कर रहे हैं कि कम से कम नवरात्रि के दिनों में सड़कों पर नॉनवेज बेचने वाली दुकानों को बंद कराया जाए। उन्‍होंने कोई बंद रेस्टोरेंट में नॉनवेज बेचे, वो ऐसा कर सकता है, लेकिन नवरात्रि के दिनों में सड़कों पर नॉनवेज बेचना निश्चित रूप से हिंदुओं की भावनाओं को आहत करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+