Maharashtra: मानसून सत्र से पहले चाय पार्टी में सीएम-डिप्टी सीएम हुए शामिल, विपक्ष ने किया बहिष्कार, Video
Maharashtra Monsoon Session Tea Party: महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर शिंदे सरकार द्वारा आयोजित चाय पार्टी का विपक्ष ने बहिष्कार किया है। शिवसेना यूबीटी, कांग्रेस और एनसीपी ने महाराष्ट्र सरकार की चाय पार्टी में शामिल नहीं हुए।
कल से मानसून सत्र शुरू
मुंबई में सरकार द्वारा आयोजित चाय पार्टी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार शामिल हुए। बता दें कि महाराष्ट्र में मानसून सत्र 17 जुलाई यानी सोमवार से शुरू हो रहा है।

महाराष्ट्र में दो केवल दो ब्रांड
उद्धव गुट के नेता और विधायक सुनील राउत ने कहा कि वे चाय पार्टी का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग भ्रमित हैं कि मुख्यमंत्री कौन हैं- एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़नवीस या अजीत पवार। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सिर्फ दो ब्रांड है एक है ठाकरे और दूसरा है पवार ब्रांड।
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde, Deputy Chief Ministers Devendra Fadnavis and Ajit Pawar attend a tea party in Mumbai ahead of the Monsoon session of Maharashtra Legislative Assembly. pic.twitter.com/KPJilkTAmv
— ANI (@ANI) July 16, 2023
लोगों की समस्याओं को हल करने में सरकार विफल
अम्बादास दानवे ने कहा कि हमने राज्य सरकार के हाई टी निमंत्रण का बहिष्कार करने का फैसला किया है। क्योंकि यह सरकार कई मोर्चों पर लोगों की समस्याओं को हल करने में विफल रही है। संवैधानिक मानदंडों पर इस सरकार की वैधता पहले से ही सवालों के घेरे में है। दानवे ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने की नीति अपना रखी है।
Recommended Video
विपक्ष के नेता का पद खाली
अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद से विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद खाली है। इससे पहले 2 जुलाई को अजित पवार शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हुए थे और डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। अजित पवार गुट के आठ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में एजुकेशन इंडेक्स गिरने पर एक्शन में सरकार, राज्य में करेगी 50 हजार शिक्षकों की भर्ती












Click it and Unblock the Notifications