अजय चौधरी को बनाया गया शिवसेना का चीफ व्हिप, एकनाथ शिंदे ने की डिप्टी स्पीकर को हटाने की मांग
नई दिल्ली, 24 जून। महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना आधिकारिक आवास वर्षा बंगला छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से एक और भावनात्मक अपील की और कहा कि उन्होंने संघर्ष करने की इच्छा नहीं छोड़ी है। वहीं दूसरी ओर एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को हटाने की मांग कर डाली।

शिवसेना के बागी हुए विधायकों के एकजुट होने से महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष ने विधायक अजय चौधरी को राज्य विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्त करने के शिवसेना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में डिप्टी स्पीकर कार्यालय की ओर से शिवसेना कार्यालय सचिव को पत्र भेजा दिया गया है। वहीं अब बागी शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को हटाने की मांग कर डाली।
इस सप्ताह की शुरुआत में संकट शुरू होने के बाद से यह उद्धव का दूसरा संबोधन है। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के प्रति अपनी प्रतिबध्दता जताई है। इससे पहले उन्होंने एक लाइव संबोधन दिया था जिसमें सीएम ने कहा कि अगर उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें अक्षम मानते हैं तो उन्हें अपने मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की कोई इच्छा नहीं है। वह अपने परिवार के साथ अपने परिवार के निवास मातोश्री में रहने वाले आधिकारिक निवास वर्षा से भी स्थानांतरित हो गए।












Click it and Unblock the Notifications