PM Modi से अचानक परिवार संग मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे, क्‍या हैं इस मुलाकात के सियासी मायने?

Eknath Shinde PM Modi Meeting: महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। एकनाथ शिंदे के संग उनकी पत्‍नी और बेटा और बहू भी मौजूद थे। शिंदे ने अपने परिवार संग पीएम मोदी को सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की बड़ी सी फोटो भेंट की। इससे पहले एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

एकनाथ शिंदे बीते एक सप्‍ताह में दूसरी बार दिल्‍ली पहुंचे हैं। एकनाथ शिंदे की दिल्‍ली यात्रा के बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो चुके हैं। शिंदे की पीएम मोदी से ये मुलाकात ऐसे समय में हुई हुई है जब महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों को लेकर राज्य की राजनीति में गहमा-गहमी मची हुई है।

Eknath Shinde PM Modi Meeting

बता दें मुख्यमंत्री शिंदे मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे और बुधवार को उन्‍होंने पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महत्वपूर्ण मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी से मुलाकात की।

क्‍या हैं इस मुलाकात के सियासी मायने?

शिंदे का एक हफ्ते में यह दूसरा दिल्ली दौरा है। हाल ही में उनके आधी रात को भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से मिलने की चर्चा भी थी। इस दौरे में राज्य में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और सरकारी मुद्दों पर चर्चा हुई होगी। याद रहे निकाय चुनाव में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, संभावना जताई जा रही है कि निकाय चुनाव में मनचाही सीटों पर शिवसेना लड़ना चाहती है और विरोधी उद्धव ठाकरे की सेना को हराना चाहती है। इसके अतिरिक्त, शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी से संबंधित सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले पर भी बातचीत हुई होगी।

उद्धव ठाकरे भी तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे?

दूसरी ओर, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार दोपहर 3 दिल्‍ली की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। जिसमें वह 'इंडिया' गठबंधन के सभी घटक दलों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे। ठाकरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित दोपहर के भोजन में भी शामिल होंगे। उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के सांसदों के साथ संसद सत्र, राज्य के राजनीतिक हालात और आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक अलग बैठक भी करेंगे।

दोनों समूहों के लगभग एक साथ दिल्ली दौरे से महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरणों में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। यह स्पष्ट हो रहा है कि जहाँ शिंदे समूह केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है, वहीं ठाकरे समूह विपक्ष के गठबंधन में अपनी स्थिति को और सशक्त करने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+