Disha Salian: उद्धव ठाकरे ने उस वक्त किया था मुझे फोन, दिशा सालियान केस पर नारायण राणे का बड़ा दावा
Disha Salian: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे ने बड़ा दावा किया है। नारायण राणे ने कहा कि उस वक्त उद्धव ठाकरे ने मुझे दो बार कॉल किया था। राणे ने कहा कि मीडिया के सामने 'आदित्य ठाकरे' का नाम न लेने के लिए उद्धव ठाकरे ने उनसे बातचीत की थी।
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शनिवार 22 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दिशा सालियान (Disha Salian) के पिता को हाईकोर्ट जाना पड़ा क्योंकि उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। उनके पिता को लगा कि उन्हें पुलिस से न्याय नहीं मिलेगा, इसलिए वो हाईकोर्ट गए।

नारायण राणे ने आगे कहा कि उस वक्त उद्धव ठाकरे के पीए, जो अब शायद विधायक हैं नार्वेकर। नार्वेकर ने मुझे फोन किया था। मैं भी उस समय घर जा रहा था और पीए ने कहा कि उद्धव ठाकरे मुझसे बात करना चाहते हैं। मैंने पूछा कि वो (उद्धव ठाकरे) कहां हैं और उन्हें फोन दें। जैसे ही उन्होंने (उद्धव ठाकरे) फोन रिसीव किया, मैंने कहा जय महाराष्ट्र।
उन्होंने (उद्धव ठाकरे) मुझसे पूछा कि क्या मैं अब भी जय महाराष्ट्र कहता हूं, तो मैंने कहा कि मैं मरते दम तक जय महाराष्ट्र कहता रहूंगा। जय महाराष्ट्र मातोश्री की संपत्ति नहीं है। ये छत्रपति शिवाजी महाराज की संपत्ति है। उन्होंने कहा, आपके भी बच्चे हैं, मुझे भी बच्चे हैं। आप मीडिया के सामने मेरे बेटे आदित्य ठाकरे का नाम ले रहे हैं, वो ना लिया करें।
राणे ने आगे कहा कि मैंने एक मंत्री बोला है किसी का नाम नहीं लिया है। कहा कि वो मंत्री उस वक्त था, जब सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की घटना हुई। उसमें एक मंत्री था...हर कोई इसके बारे में जानता था, और सबूत भी थे। उनके बेटे को हाफ पेंट में देखा है। इस बारे में दो बार फोन पर उनसे फोन पर यही बात हुई थी।
#WATCH | Mumbai | On Disha Salian death case, BJP MP Narayan Rane says, "Disha Salians father had to go to the High Court because he has not received justice until now. Her father felt he would not receive justice from the police, so he went to the High Court. Uddhav Thackerays… pic.twitter.com/i0rbVuAIc8
— ANI (@ANI) March 22, 2025
ये भी पढ़ें: 'छवि धूमिल करने की कोशिश, कोर्ट में दूंगा जवाब' दिशा सालियान के पिता के आरोपों पर बोले आदित्य ठाकरे












Click it and Unblock the Notifications