Dhananjay Munde: कौन सी है वो फोटो, जिसकी वजह से धनंजय मुंडे को देना पड़ा मंत्री पद से इस्तीफा?
Dhananjay Munde: महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। धनजंय मुंडे ने अपना इस्तीफा अपने पीएम के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भिजवाया था जिसे सीएम ने स्वीकार कर लिया और राज्यपाल को फारवर्ड कर दिया है।
धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग सरपंच संतोष देशमुख मर्डर केस के बाद से ही विपक्ष कर रहा था और इसको लेकर फडणवीस सरकार पर भी सवालिया निशान लग रहे थे लेकिन मुंडे मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर अड़े हुए थे लेकिन एक तस्वीर वायरल होने के बाद धनंजय मुंडे को मजबूर होकर आखिरकार मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। आइए जानते हैं आखिर इस तस्वीर में क्या है जिसकी वजह से मुंडे को इस्तीफा देना पड़ा?

बता दें 9 दिसंबर, 2024 को महाराष्ट्र के बीड के एक गांव सरपंच संतोष देशमुख जो जबरन वसूली का विरोध कर रहा था उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका पहले अपहरण किया गया था और बाद में हत्या कर दी गई थी। इस केस का मास्टरमाइंड धनंजय मुंडे का सहयोगी वाल्मिकी कराड है जो वर्तमान समय में जेल में बंद है।

आखिर कौन सी है वो फोटो, जिसकी वजह से मुंडे ने दिया इस्तीफा?
दरअसल, हत्या के अरोपियों ने सरपंच की हत्या का वीडियो भी बनाया था ये वायरल तस्तीर उसी वीडियो की है। । जिसमें धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिकी कराड की बीड सरपंच संतोष देशमुख के शव के साथ नजर आ रहा है । वाल्मिमी कराड इस फोटो में दिवंगत संतोष देशमुख के शव के पास खड़ा हंसता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं कथित तौर पर आरोपी वाल्मिकी कराड ने सरपंच शव पर पेशाब तक की थी।
सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मचा बवाल
जिसके वायरल होने के बाद जमकर बवाल मच गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जब सामने आया तो लोग आगबबूला हो गए। इस हत्याकांड के बाद मराठवाड़ा की जनता सड़कों पर उतर कर जमकर प्रदर्शन किया।
धनंजय मुंडे की विधासनसभा क्षेत्र संभालता था वाल्मिकी
दरअसल, धनंजन मुंडे का विधानसभा क्षेत्र वाल्मिकी कराड ही संभालता था। इतना ही नहीं धनंजय मुंडे जब चुनाव जीते थे तब उनकी बहन पंकजा मुंडे ने वाल्मिकी की तारीफ करते हुए उसे धनंजय मुंउे की रीड की हड्डी कहा था। लोगों का आरोप है कि जब भी मुंडे मंत्री बनता हैं तो पूरा काम वाल्मिकी कराड ही संभालता था।
वाल्मिकी संतोष हत्याकांड का है मास्टमाइंड
एसआईटी की चार्जसीट के अनुसार सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड का वाल्मिकी कराड मास्टरमाइंड है। हालांक एक माह तक फरार रहने के बाद कराड ने पुणे पुलिस के सामने लाव-लश्कर के साथ जाकर समर्पण कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने कराड के छह गुर्गो को भी अरेस्ट कर चुकी है सभी जेल की सलाखों के पीछे हैं। कराड चूंकि धनंजय मुंडे का बेहद करीबी है इसलिए इस केस के कारण मुंडे भी सवालों के घेरे में हैं और इसकेस से उनकी इमेज भी काफी धूमिल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications