पोर्न देखने की 'गंदी लत' में पड़े देवर ने भाभी-भतीजी की हत्या के बाद किया दुष्कर्म
नागपुर। महाराष्ट्र में मां-बेटी की हत्या कर उनके शवों से दुष्कर्म किए जाने की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी इन मृतिकाओं का ही संबंधी निकला, जिसे ब्लू फिल्म देखने की लत थी। अपनी लत के चलते इस तरह की घिनौनी हरकत को उसने अकेले में अंजाम दिया। पुलिस ने उसे सबूतों सहित धर दबोचा है।

नागपुर में लाश के साथ बलात्कार
पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर की रात नागपुर वडधामाना इलाके में अपने ही घर में एक महिला और उसकी बच्ची का शव बरामद हुआ था। बच्ची सिर्फ तीन साल की थी। शवों पर ब्लड के निशान थे। स्थानीय पुलिस ने पड़ताल शुरू की। कुछ समय बाद साफ हुआ कि वारदात के वक्त महिला का पति पास नहीं था। ऐसे में शक महिला के देवर पर गया। पुलिस ने देवर चंद्रशेखर बिंड को पकड़ा। कड़ी पूछताछ में उसने जुर्म कुबूला। उसने बताया कि डीफार्म किया हुआ हूं। एक दवाई की दुकान में काम करता हूं। मुझे पोर्न देखना बहुत अच्छा लगता है। मोबाइल पर देखते रहने के बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उसने फिर ऐसा दुस्साहस कर डाला।''
आरोपी के मुताबिक, महिला का पति यानी कि आरोपी का भाई राकेश बिंड उस रात घर पर नहीं था। इस बात की जानकारी लगते ही वह कमरे में अंदर आ घुसा। भाभी की हत्या की प्लानिंग तभी कर ली थी। हत्या करने के बाद अपनी भाभी और मासूम भतीजी के शव पर वह हावी हो गया।''
पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसे भाभी अच्छी नहीं लगती थी। वह मुस्लिम परिवार से थी और बिंड परिवार इस शादी से नाराज था। ऐसे में जब महिला का पति किसी काम से अपना ट्रक लेकर बाहर चला गया तो आरोपी ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दे डाला।












Click it and Unblock the Notifications