"सदैव मुख्‍यमंत्री" महाराष्‍ट्र सीएम के ऐलान से पहले फडणवीस के बंगले के बाहर लगे पोस्‍टर, बढ़ी जिज्ञासा

Maharashtra New CM: महाराष्‍ट्र में चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित हुआ था और आज पांच दिन बीतने के बावजूद बंपर जीत हासिल करने वाली महायुति सरकार का गठन नहीं हुआ है। इसके साथ मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी साफ तस्‍वीर सामने नहीं आ पाई है। एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को भले ही मुख्‍यमंत्री पद से दावेदारी से बैकफुट पर चले गए हैं लेकिन सीएम चेहरे को लेकर सस्‍पेंस बना हुआ है।

शिंदे के बयान के ये तय हो गया कि मुख्‍यमंत्री भाजपा से ही होगा लेकिन क्‍या देवेंद्र फडणवीस ही सीएम बनाए जाएंगे या किस नए चेहरे को ये जिम्‍मदारी सौंपी जाएगी ये स्‍पष्‍ठ नहीं है। वहीं इस सबके बीच गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस के घर पर लगे पोस्‍टर के इस पर चर्चा शुरू हो चुकी है।

cm

दरअसल, देवेंद्र फडणवीस के बंगले के बाहर एक पोस्‍टर लगा है जिस पर "सदैव मुख्‍यमंत्री" लिखा हुआ है। इसके साथ ही इस पोस्‍टर में देवेंद्र फडणवीस की फोटो लगी हुई है।

नासिक जिले के कैलाश ढकने के द्वारा लगाए गए इस पोस्‍टर ने महायुति गठबंधन के भीतर नए मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर जिज्ञासा बढ़ा दी है। इस पोस्‍टर के बाद फडणवीस के समर्थक खुश हैं और दावा कर रहे हैं कि हर हाल में देवेंद्र फडणवीस ही सीएम की कुर्सी संभालेंगे।

हालांकि देवेंद्र फडणवीस ने मुख्‍यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर सीधा जवाब ना देकर कहा कि महायुति ने चुनाव से पहले ही कहा था कि हम तीनों पार्टियां सीएम पद को लेकर साथ मिल बैठ कर निर्णय लेंगे। नई सरकार के गठन के बारे में पूछे गए सवालों पर फडणवीस ने धैर्य रखने को कहा, जिससे संकेत मिलता है कि चर्चा चल रही है और जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

वहीं केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रमुख रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस का मुखर समर्थन किया है,

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+