'क्या आप वीर सावरकर जी का अपमान बर्दाश्त करेंगे?' देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर निशाना
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार सरकार के फैसलों से महाराष्ट्र की राजनीति सुलग गई है। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उसके फैसलों की वजह से पुराने सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे पर जोरदार हमला बोला है।
फडणवीस ने कर्नाटक सरकार के स्कूल के सिलेबस से वीर सावरकर और आरएसएस संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार का नाम हटाए जाने पर चुप्पी साधने को लेकर उद्धव ठाकरे पर हमला किया है। फडणवीस ने उद्धव से पूछा है कि अब उनकी विचारधारा का क्या हुआ?

उद्धव की पार्टी ने राहुल को दी थी चेतावनी
कुछ महीने पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आगाह किया गया था कि उनके लिए सावरकर देवता तुल्य और रोल मॉडल हैं। उनका अपना पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि सावरकर का अपमान करने से विपक्षी एमवीए गठबंधन में दरार पैदा होगी।
हृदय से नहीं मिटा सकते किसी का नाम- फडणवीस
अब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के फैसलों के बाद फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सिर्फ 'सत्ता में रहने' के लिए विचारधारा के साथ समझौता किया। फडणवीस ने कहा, 'मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंका कि आप किसी का नाम किताब से मिटा सकते हैं, लेकिन हृदय से नहीं मिटा सकते। जिन लोगों ने देश की स्वतंत्रता में योगदान दिया है, उनका नाम नहीं मिटाया जा सकता।'
'क्या आप सावरकरजी का अपमान बर्दाश्त करेंगे?'
उन्होंने कहा, 'लेकिन, मैं उद्धव ठाकरे जी से पूछता हूं। जो कांग्रेस के साथ महाविकास अघाड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर बैठे हैं, अब आपकी क्या प्रतिक्रिया है? जिस तरह से सिर्फ सत्ता के लिए अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण हो रहा है, क्या आप उसे स्वीकार करते हैं..... क्या आप सावरकरजी के अपमान को बर्दाश्त करेंगे? या सिर्फ कुर्सी पर मान जाएंगे?'
'क्या सत्ता के लिए यह समझौता किया था?'
बीजेपी नेता ने कहा, 'मेरा प्रश्न उद्धव ठाकरे से है। आप मुझे सही-सही बताइए कि आपकी प्रतिक्रिया क्या है....आप जिनकी गोद में बैठे हैं अगर वह स्वतंत्रता सेनानी सावरकर का नाम हठाने जा रहे हैं, धर्मांतरण को पूरी तरह से समर्थन करने जा रहे हैं.....आपको भी कहना चाहिए कि अब आपकी स्पष्ट राय क्या है? क्या सत्ता के लिए यह समझौता किया था?'
राहुल गांधी के कहने पर कर्नाटक में हुआ फैसला- चंद्रशेखर बावनकुले
वहीं महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक सरकार जो भी विवादित फैसले कर रही है, वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कहने पर कर रही है। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार से वीर सावरकर का चैप्टर और धर्मांतरण-विरोधी कानून हटाने के लिए कहा है। कर्नाटक में कांग्रेस को वोट देने से ऐसा ही होता है।'
दरअसल, कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट से पाठ्य-पुस्तकों में से आरएसएस संस्थापक केबी हेडगेवार और हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर समेत कुछ अन्यों के चैप्टर हटनाने को मंजूरी दी है।












Click it and Unblock the Notifications